डायबिटीज पेशेंट्स मानसून में नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, कंट्रोल में रहेगी शुगर और शरीर में बनी रहेगी ताकत

डायबिटीज पेशेंट्स को मानसून में डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। इन्हें डाइट में शामिल करने से शुगर कंट्रोल में रहेगी और शरीर में ताकत भी बनी रहेगी। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।  
Updated:- 2025-07-15, 19:52 IST
image

मानसून की शुरुआत हो चुकी है। बारिश का मौसम बेशक सुकून देता है लेकिन बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में इस मौसम में अपना खास ख्याल रखना चाहिए। डायबिटीज पेशेंट्स को मानसून में अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए ताकि ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहे। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मानसून में डायबिटीज पेशेंट्स को जरूर खानाचाहिए। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

मूंग दाल सूप

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

  • मानसून में डायबिटीज पेशेंट्स के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह पचाने में हल्का, गर्म और न्यूट्रिशन्स से भरपूर होता है। इससे डाइजेस्टिव फायर में सुधार होता है और कफ और टॉक्सिन्स कम होते हैं।
  • जिन लोगों का पाचन खराब रहता है, थायराइड या डायबिटीज है, उन्हें इसे नाश्ते में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • मूंग दाल, सौंठ, जीरा, काली मिर्च, सेंधा नमक और करी पत्ते से बनने वाला यह सूप, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में फायदेमंद है।

जौ या गेहूं का दलिया

  • यह हल्का होता है, इसे पचाना आसान होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। ऐसे में यह डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • इससे इंसुलिन स्पाइक नहीं होता है, कफ कम होता है और पाचन अग्नि में सुधार होता है।
  • मिलेट्स, नारियल के दूध, सौंठ, दालचीनी और इलायची से बनने वाला यह दलिया, मानसून के लिए बिल्कुल सही है। इससे शरीर को पोषण मिलता है और ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।

सत्तू का चीला

chilla making ways

  • सत्तू का चीला, डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, यह पोषण से भरपूर होता है, इससे शरीर को एनर्जी मिलती है, खून की कमी दूर होती है और ब्लड शुगर लेवल बैलेंस होता है।
  • प्रोटीन से भरपूर यह चीला, डाइजेशन में सुधार करता है और ब्लोटिंग को कम करता है। इसे बनाने में सत्तू, नींबू के रस, धनिया और जीरा का इस्तेमाल होता है। ये सभी चीजें गुणों से भरपूर होती हैं।

रागी उपमा

  • हाई फाइबर और लो ग्लाइमेसिक इंडेक्स वाला यह उपमा, मानसून में डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • यह कैल्शियम, आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
  • इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, नेचुरली कंट्रोल होगी शुगर

मूंग और करी पत्ते का चीला

  • मूंग और करी पत्ते का चीला गुणों की खान है। इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है और करी पत्ते ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करते हैं।
  • डायबिटीज पेशेंट्स को अक्सर क्रेविंग्स होती हैं, उन्हें दूर करने में भी ये फायदेमंद है।

  

यह भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सोते वक्त पिएं इस मसाले का पानी

डायबिटीज पेशेंट्स मानसून में नाश्ते में इन चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।