Verified By Shikha Aggarwal Sharma Dietician
चुकंदर का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। घरों में नानी-दादी चुकंदर खाने की सलाह देती हैं। चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन सही बना रहता है। चुकंदर के जूस या फिर चुकंदर का सेवन सर्दियों के मौसम में अधिक किया जाता है। लेकिन क्या गर्मियों के मौसम में चुकंदर का जूस पीना चाहिए। अगर आपके दिमाग में भी यही सवाल आ रहा है। तो यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की। उन्होंने बताया है कि गर्मियों के मौसम में ही नहीं बल्कि इसका सेवन आप सालभर कर सकते हैं। चुकंदर ऐसी सब्जी है जिसका सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इसका जरुरत से ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में कब और कैसे पीना चाहिए चुकंदर का जूस जानने के लिए पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।
क्या गर्मियों के मौसम में चुकंदर का जूस पीना चाहिए?
एक्सपर्ट के अनुसार चुकंदर का सेवन आप हर मौसम में कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में चुकंदर का जूस पीने से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। चुकंदर न केवल सेहत बल्कि स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में आप रोजाना एक चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा।
कम मात्रा में सेवन करें
चुकंदर में सोडियम पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन-सी, विटामिन-बी और सल्फर पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। जिन लोगों को हीमोग्लोबिन कम है वह गर्मियों में चुकंदर के जूस का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि यह सेहत और त्वचा दोनों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। हफ्ते में केवल एक दिन ही चुकंदर का जूस पीना चाहिए। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। (विटामिन-सी के फायदे)
इसे जरूर पढ़ेंःसेहत के लिए गाय या भैंस का घी क्या है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट से
चुकंदर खाने के लाभ
ब्लड प्रेशर के मरीज के लिए चुकंदर का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला विटामिन-बी, जिंक और आयरन समेत पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- चुकंदर का जूस पीने से वजन भी कंट्रोल रहता है। क्योंकि चुकंदर में कैलोरी न के बराबर होती है।
- चुकंदर में कॉपर, मैग्नीशियम पाया जाता है जो कि हड्डियों के विकास के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- PCOD के मरीज को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। (PCOD के लिए हेल्दी डाइट)
चुकंदर किसे नहीं खाना चाहिए
प्रेग्नेंसी के दौरान चुकंदर नहीं खाना चाहिए।
अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए।
किस समय पीना चाहिए चुकंदर का जूस
एक्सपर्ट के अनुसार जूस आप सुबह के समय पी सकते हैं। सुबह के समय जूस पीने से शरीर को जूस के सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आपके सुबह जूस पीने का समय नहीं होता है तो आप शाम के समय भी जूस पी सकते हैं। लेकिन डिनर के बाद जूस नहीं पीना चाहिए। इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों