बारिश के मौसम में इस्तेमाल करें नीम का पानी, इन दिक्कतों से होगा बचाव

नीम अपने मेडिकल गुण के लिए जाना जाता है। आप मानसून में नीम के पानी को इस्तेमाल में लाकर कई समस्याओं से बच सकती हैं। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-22, 12:38 IST
image

बारिश का मौसम जहां सुहावना होता है, वहीं कई बार मुसीबत का घर बन जाता है। यह मौसम बैक्टीरिया वायरस, फंगस के लिए एकदम आदर्श वातावरण होता है। अक्सर इस मौसम में खुजली, खाज, दाद मुहांसे, स्किन एलर्जी जैसी समस्या हो ही जाती है। अब आप भी इस बारे में सोच सोच कर परेशान हो रही हैं, तो चिंता मत कीजिए। कुदरत ने हमें नीम को तोहफे के रूप में दिया है। इसका इस्तेमाल करके आप इन दिक्कतों से बच सकती हैं। इस मौसम में नीम का पानी एक नेचुरल और असरदार उपाय साबित हो सकता है, जो शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरफ से स्वस्थ रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं नीम का पानी किस तरह से इस्तेमाल करना चाहिए और इससे किन-किन दिक्कतों से बचाव हो सकता है।Sukh Sabia Preet Dietitian, Cloudnine Group of Hospitals, , New Delhi Punjabi Bagh इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

मानसून में नीम को बनाए अपना दोस्त

मानसून में बारिश कब जाए, कोई ठिकाना नहीं होता है, बारिश के साथ बैक्टीरिया, किटाणु भी आते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

नमी और गंदगी की वजह से दाने खुजली, फंगल इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में नीम का पानी आपका सच्चा साथी बन सकता है।

नीम के पत्तों में एंटीबैक्टीरियन और एंटी फंगल गुण होते हैं, अगर नीम के पानी से चेहरा धो लिया जाए, तो इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

2 (4)

अक्सर इस मौसम में नमी और पसीने जमा होने के कारण स्किन एलर्जी या जगह जगह चकत्ते दिखाई देते हैं। ऐसे में नीम के पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

नीम में मौजूद जीवाणवरोधी गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया पर प्रहार करते हैं, जिससे आपको इन समस्याओं से आराम मिल सकता है। आप बरसात में रोजाना नीम वाले पानी से ही नहाएं।

मानसून में मच्छर और कीड़े-मकोड़े ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में अगर नीम के पानी से नहाया जाए तो मच्छरों को दूर रखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-50 में मेनोपॉज के बाद भी महिलाएं नहीं दिखेंगी बूढ़ी, आजमाएं भाग्यश्री के ये गोल्‍डन टिप्‍स

1 (10)

आप नीम का पानी भी पी सकती हैं, इसमें ऐसे गुण होते हैं, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा मिलता है।वहीं नीम शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और मौसमी संक्रमणों से बचाव होता है। हालांकि अगर आप नीम वाटर पीना चाहती हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अक्सर मानसून में नदी नाले उफान पर होते हैं। ऐसे में जो पानी का सोर्स होता है, वह भी गंदा हो जाता है। अगर आप इस पानी से नहाती हैं, तो आपको संक्रमण का खतरा हो सकता है।

ऐसे में नीम की पत्तियों का अर्क पानी में मिलाकर नहाने से फंगल और केमिकल संक्रमण को काम करता है, जिससे मानसून के दौरान जलजनित रोगों और उनसे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा घटता है

कैसे बनाएं नीम का पानी?

  • 10 से 20 नीम की पत्तियों को 1 लीटर पानी में उबाल लें।
  • ठंडा होने पर पानी को छान लें।
  • अब इस पानी को आप नहाने वाले पानी में मिलाकर नहा सकती हैं।

यह भी पढ़ें-सावन में खाएंगी यह पत्ता तो डॉक्टर की महंगी दवा से नहीं, फ्री में दूर होंगे 10 रोग

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, shutterstocks

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP