सावन में खाएंगी यह पत्ता तो डॉक्टर की महंगी दवा से नहीं, फ्री में दूर होंगे 10 रोग

सावन का महीना जितना सुहावना होता है, उतना ही अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। इस दौरान सर्दी, खांसी, पेट से जुड़ी समस्याएं और फ्लू जैसी बीमारियां आम हो जाती हैं। ऐसे में, ज्यादातर महिलाएं अपनी और अपने घरवालों की सेहत की देखभाल के लिए कई तरह के आयुर्वेदिक नुस्खों की तलाश में रहती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपको समय-समय पर ऐसे हर्ब्स की जानकारी देते रहते हैं, जो आपकी मदद कर सकें। आज हम आपको एक ऐसे ही अद्भुत हर्ब अजवाइन (Carom seeds) के बारे में बता रहे हैं, जो आपको मानसून और पूरे साल फिट रखने में बेहद मददगार है।
अजवाइन, जिसे आयुर्वेद में 'यवानी' कहते हैं। यह एक ऐसा भारतीय मसाला है, जो लगभग किचन में आसानी से मिल जाता है । यह वही अजवाइन है, जिसके बीज हम अक्सर खाने में इस्तेमाल करते हैं। अजवाइन (Ajwain) का पौधा भारत के कई घरों के बगीचों में आसानी से मिल जाता है और इसके पत्तों में भी बीजों जितने ही फायदेमंद गुण होते हैं। आज हम आपको इसके जबरदस्त फायदों और 2 बेहद आसान व असरदार घरेलू उपचारों के बारे में बता रहे हैं। इसकी जानकारी BAMS डॉक्टर चैताली राठौड़ ने सोशल मीडिया से शेयर की है।

अजवाइन के पत्तों के फायदे
अजवाइन सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि गुणों का खजाना है, जो आपकी हेल्थ को बेहतर बना सकता है।
- यह डाइजेस्टिव सिस्टम को अच्छा बनाता है, जिससे खाना आसानी से पचता है।
- यह भूख और स्वाद को बढ़ाता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका डाइजेशन कमजोर है।
- यह पेट के शूल यानी कोलिक पेन में उपयोगी होता है।
- यह पेट की ऐंठन को कम करता है, जिससे पेट दर्द में आराम मिलता है।
- यह जलोदर (पेट में पानी भरना) में उपयोगी है।
- यह ब्लोटिंग को कम करता है, जिससे पेट में हल्कापन महसूस होता है।
- यह स्प्लीन के लिए अच्छा है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम का जरूरी हिस्सा है।
- यह एंटी-इंफ्लेमेटरी होता है और सूजन को कम करता है
- यह वर्म इंफेक्शन को कम करता है।
- यह टॉक्सिसिटी को दूर करता है।
- यह कफ दोष को कम करता है, जिससे सर्दी-खांसी और बलगम जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
अजवाइन का इस्तेमाल कैसे करें?
आप अजवाइन का इस्तेमाल इन 2 तरह से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोने से पहले भुनी हुई अजवाइन खाने से सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे
उपचार 1: स्टीम लेना
नाक बंद होने, साइनस, कोल्ड और फ्लू के लिए स्टीम लेने के लिए इस उपाय को आजमाएं। यह आपकी बंद नाक को खोलने और सूजन को कम करने में मदद करेगा।
- मुट्ठी भर अजवाइन के पत्ते लें और 1 चम्मच अजवाइन का तेल लें।
- स्टीम लेने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
- आप दिन में 2-3 बार स्टीम ले सकती हैं।
इस उपाय को किसी भी उम्र में किया जा सकता है। यदि आपको इस जड़ी-बूटी से एलर्जी है, तो दूर रहें!

उपचार 2: अजवाइन का पानी
अगर आपका डाइजेशन कमजोर हो गया है या आप पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे ब्लोटिंग, पेट में भारीपन, पेट में दर्द आदि से परेशान हैं, तो इस उपाय को जरूर आजमाएं।
- 1 चम्मच अजवाइन के दाने लें और 1 गिलास उबला हुआ पानी डालें।
- इसे छान लें और धीरे-धीरे पिएं।
- लेकिन, इस पानी को पीने की आदत न डालें।
- जब आपको पेट से जुड़ी हो, तब आप इसे गरम करके धीरे-धीरे पीकर राहत पा सकती हैं।
अजवाइन गर्म होती है और पित्त दोष को बढ़ाती है, इसलिए अगर आपको बढ़े हुए पित्त के कारण अपच की समस्या है तो इससे दूर रहें।
इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं की 7 समस्याओं का 1 इलाज हो सकता है अजवाइन का पानी
ये उपाय आपके लिए भी मददगार हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
- अजवाइन कौन-कौन सी बीमारी में काम आती है?
- अजवाइन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे सूंघने से सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से भी राहत मिलती है।
- अजवाइन के पत्ते खाने से क्या फायदा होता है?
- अजवाइन के पत्ते इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी बहुत ही असरदार होते हैं।
- अजवाइन की पत्ती खाली पेट खाने से क्या होता है?
- अजवाइन की पत्ती खाली पेट खाने से पाचन तंत्र को मजबूत होता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को ठंडक मिलती है।
- पान के पत्ते में अजवाइन डालकर खाने के क्या फायदे हैं?
- शुगर लेवल काफी हद तक कम हो सकता है। पान के पत्तों और अजवाइन का एक साथ खाने से पाचन दुरुस्त होता है।
- अजवाइन के पत्तों का इस्तेमाल कैसे करें?
- अजवाइन के पत्तों को पानी में भिगोकर पानी दिन में 2-3 बार पिएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।