1 महीने में कम हो सकते हैं PCOD के लक्षण, रोज करें ये 5 काम

PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। स्ट्रेस और अनियमित जीवनशैली समेत कई चीजें, PCOD के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं।

How many months does it take to get rid of PCOD
PCOD की वजह से महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। इसका असर शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। PCOD के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की सलाह लेना और जरूरी टेस्ट करवाना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, अगर आप अपनी डाइट और रूटीन में कुछ बदलाव करेंगी, तो इससे PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद मिल सकती है। PCOD में महिलाओं की ओवरी में छोटी-छोटी सिस्ट यानी की गांठे हो जाती हैं। इसकी वजह से महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर असर होता है। वहीं, असल में इस हेल्थ कंडीशन का असर, महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। स्ट्रेस और अनियमित जीवनशैली समेत कई चीजें, PCOD के लक्षणों को बढ़ा सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोज करने से आपका 1 महीने में PCOD के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए रोज करें ये 5 काम ( How do you treat PCOD in a month)

vitamin d deficiency causes depression

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में सूरज की रोशनी की अहम भूमिका है। आपको सुबह के वक्त कम से कम आधा घंटा सनलाइट में रहना चाहिए। आप चाहे तो इस समय वॉक कर सकती हैं, म्यूजिक सुन सकती हैं या योग कर सकती हैं।
  • इसके अलावा, विटामिन-D3 रिच डाइट लें। अगर शरीर में विटामिन-D3 की कमी है, तो आप इसके सप्लीमेंट्स भी ले सकती हैं। लेकिन, कोई भी सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए।
  • PCOD में शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। इसलिए, 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी न होने पर कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ सकता है। PCOD से परेशान महिलाओं को अपनी स्लीप साइकिल पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
  • डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे मेथी, पालक, ड्रमस्टिक्स और धनिया, पुदीने को शामिल करें। खासकर, साइकिल के शुरू के 15 दिन, इन्हें डाइट में जरूर लें।
  • इससे शरीर में आयरन और फोलिक एसिड का लेवल बढ़ता है।walking before bed to lose weight
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको रोज कम से आधे से 1 घंटे वॉक, योगा या वर्कआउट करना चाहिए। खासकर, पीरियड साइकिल के 5वें दिन से 20वें दिन तक यह बहुत जरूरी है।
  • इसके बाद पीरियड साइकिल से 8-10 पहले वर्कआउट छोड़ दें। इसकी जगह सिर्फ वॉक, डांस या योगा करें।
  • इसके अलावा सीड साइकलिंग भी आपकी मदद कर सकती है।

PCOD के लक्षण कम करने में एक्सपर्ट की बताई ये चीजें मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP