क्या आपका पेट अक्सर फूलता है और गैस की समस्या सताती है?
क्या खाना खाने के बाद पेट भारी-भारी सा महसूस होता है?
यह एक ऐसी आम समस्या है, जिससे कई महिलाएं जूझती हैं और अक्सर इसके लिए तुरंत दवाइयों का सहारा लिया जाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि हमारी दादी-नानी के पास इस समस्या के लिए कई ऐसे प्राकृतिक और अचूक नुस्खे होते थे, जो बेहद प्रभावी होते हैं? आज हम आपके लिए ऐसा ही एक आजमाया हुआ और सदियों पुराना घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो आपको पेट फूलने की समस्या से बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से छुटकारा दिलाएगा।
दादी मां का यह खास नुस्खा पेट की समस्याओं को जड़ से ठीक करने के लिए कई प्राकृतिक तत्वों का बेहतरीन मिश्रण है। यह न सिर्फ गैस और पेट फूलने को कम करता है, बल्कि आपके डाइेजशन को भी मजबूत बनाता है। तो चलिए, इस चमत्कारिक नुस्खे को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं। इसकी जानकारी वेट लॉस एक्सपर्ट आंचल चुघ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
सामग्री
इस असरदार नुस्खे को बनाने के लिए आपको बस कुछ मसालों की जरूरत होती है, जो आमतौर पर हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाते हैं।
- जीरा: 2 चम्मच
- अजवाइन: 2 चम्मच
- सौंफ: 2 चम्मच
- साबुत धनिया: 2 चम्मच
- काला या सेंधा नमक: 1/2 चम्मच
ब्लोटिंग के लिए ऐसे बनाएं देसी पाउडर
- इन सभी चीजों को तवे पर भून लें और फिर अच्छी तरह से पीसकर एयरटाइट कंटेनर में रखें। आपका इंस्टेंट दादी मां का नुस्खा तैयार है।
- आप इस मिश्रण की 1 चम्मच को खाना खाने के बाद खाएं। यह भोजन को पचाने में मदद करेगा और खाने के बाद होने वाली गैस व भारीपन को रोकेगा।
- वैकल्पिक रूप से, आप इसे सुबह खाली पेट भी ले सकती हैं। सुबह खाली पेट लेने से यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को दिन-भर के लिए तैयार करेगा और गैस व पेट फूलने की समस्या से पूरे दिन राहत दिलाएगा।
- आप इस मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ ले सकती हैं।
यह नुस्खा काम कैसे करता है?
दादी-नानी मां का यह खास नुस्खा केवल एक पुरानी परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी छिपे हैं कि ये सामग्रियां पेट की समस्याओं पर कैसे काम करती हैं-
ब्लोटिंग के लिए जीरा
जीरा अपने डाइजेस्टिव गुणों के लिए जाना जाता है। यह डाइजेस्टिव एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन अच्छी तरह से पचता है। इसके अलावा, यह पेट की सूजन को शांत करता है और आंतों में गैस बनने के प्रोसेस को कंट्रोल करता है, जिससे पेट फूलने और ऐंठन की समस्या कम होती है।
ब्लोटिंग के लिए सौंफ
सौंफ एक बेहतरीन कार्मिनेटिव है, यानी यह पेट में गैस को बनने से रोकती है और बनी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करती है। यह विटामिन-C और शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है। सौंफ पेट को ठंडक पहुंचाती है, पाचन में सुधार करती है और इसके वाष्पशील तेल (volatile oils) गैस तथा ब्लोटिंग से तुरंत राहत दिलाते हैं।
ब्लोटिंग के लिए धनिया के बीज
धनिया, जिसे साबुत धनिया भी कहते हैं, पाचन शक्ति को मजबूत करने और आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सदियों से उपयोग किया जा रहा है। यह पेट में बनने वाली एक्स्ट्रा गैस को कम करने में भी कारगर है और अपच से राहत दिलाता है।
ब्लोटिंग के लिए अजवाइन
अजवाइन में थाइमोल नामक तत्व होता है, इसकी मौजूदगी के कारण चीजें आसानी से पच जातीहै। यह यूरिन को प्राकृतिक रूप से बढ़ाता भी है, जिसका मतलब है कि यह शरीर से एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। यह वॉटर रिटेंशन को कम करने और पेट फूलने की समस्या को दूर करने के लिए बहुत असरदार है।
ब्लोटिंग के लिए काला नमक या सेंधा नमक
ये सामान्य नमक से अलग होते हैं और इनमें डाइजेस्टिव गुण होते हैं। ये डाइजेशन को सुधारते हैं और पेट में गैस व ऐंठन को कम करते हैं। काला नमक विशेष रूप से अपने हल्के रेचक गुणों के लिए जाना जाता है, जो कब्ज से भी राहत दिला सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: गैस से परेशान हैं तो किचन में मौजूद ये 5 चीजें आजमाएं, मिनटों में मिलेगी राहत
यह नेचुरल उपाय आपको असरदार तरीके से गैस और पेट फूलने की समस्या से राहत दिला सकता है, जिससे आप हल्का और आरामदायक महसूस करेंगी।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों