herzindagi
ways to reduce blood sugar spike

शुगर स्पाइक से बचने के लिए खाएं ये चीजें

क्या आप भी डायबिटीज के मरीज हैं? क्या खाना खाने के बाद आपका भी शुगर स्पाइक हो जाता है। जानिए इसे कैसे कंट्रोल में रखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-01-30, 19:10 IST

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। इसे सही खान-पान और सही जीवनशैली फॉलो करके ही कंट्रोल में रखा जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को काफी ज्यादा केयर की जरूरत होती है। जरा भी खाने में ऊंच-नीच होने पर शुगर स्पाइक हो जाता है। दरअसल शुगर स्पाइक तब होता है जब आपके रक्त प्रवाह में आपकी कोशिकाओं द्वारा ऊर्जा के लिए ग्रहण की जाने वाली मात्रा से अधिक ग्लूकोज होता है। शुगर स्पाइक डायबिटीज के मरीजों के लिए गंभीर भी हो सकती है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी आ सकता है। आइए जानते हैं शुगर स्पाइक से बचने के लिए किन चीज़ों का सेवन करना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं।

शुगर स्पाइक से बचने के लिए खाएं ये चीजें

sugar spike

अक्सर देखा जाता है कि ब्लड शुगर खाना खाने के बाद तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज ब्रेकफास्ट डिनर हो या लंच उन्हें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स को शामिल करना चाहिए। यह खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर को कम बढ़ाते हैं। यानी यह खाद्य पदार्थ जब टूटते हैं तो ब्लड स्ट्रीम में ग्लूकोज को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं जिससे शुगर स्पाइक नहीं होता है। ज्वार और बाजरा जैसे फूड्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

शुगर के मरीजों को ब्लड शुगर स्पाइक से बचने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। यह इन्सुलिन रेजिस्टेंस में सुधार कर सकते हैं। फाइबर युक्त खाना खाने से रक्त शर्करा नियंत्रण में सुधार करने में मदद मिल सकती है क्योंकि ये धीरे धीरे टूटता है और इससे शुगर स्पाइक नहीं होता है। इसके लिए आप जामुन, ब्रोकली, अमरूद, मेथी दाना जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। नट्स फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-तेजी से कम करना चाहते हैं वजन तो जीरा, अजवाइन, सौंफ, हींग पाउडर का ऐसे करें इस्तेमाल

reduce blood sugar spike

डायबिटीज के मरीजों को पोषण कंट्रोल पर भी ध्यान देना चाहिए, यही शुगर स्पीक का एक बड़ा कारण होता है। अगर आप छोटे-छोटे मात्रा में खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है। इसके अलावा खाना खाने की तुरंत बाद लेट जाने से भी ग्लूकोज का स्तर तेजी से बढ़ता है। इसलिए खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें

यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।