Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:13 PM IST

इंसुलिन सेंसिटिविटी को इस जादुई चाय से सुधारें, नहीं बढ़ेगा शुगर

अगर आप इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करके टाइप 2 डायिबटीज विकसित होने के खतरे को रोकना चाहती हैं तो इस जादुई चाय का सेवन करें। 
Updated:- 2022-08-26, 08:13 IST
insulin sensitivity hindi

शरीर के कामों को बेहतर बनाने के लिए कई तरह के हार्मोन होते हैं। इन्हीं में से एक इंसुलिन है। इंसुलिन एक हार्मोन है जो शरीर को ब्‍लड में शुगर या ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हमारे शरीर में पैंक्रियाज नामक ग्‍लैंड में बनता है और आपके ब्‍लड से शुगर को सेल्‍स में ले जाने में मदद करता है।

इंसुलिन सेंसेटिविटी लोगों के बीच भिन्न होती है और विभिन्न जीवनशैली और आहार संबंधी कारकों के अनुसार बदल सकती है। जब बॉडी में सेल्स इंसुलिन रेसिस्टेंट होता हैं, तब वह इंसुलिन का सही तरीके से इस्‍तेमाल नहीं कर पाती हैं, जिससे आपका ब्‍लड शुगर बढ़ जाता है।

कम इंसुलिन सेंसिटिविटी वाले व्यक्ति में इंसुलिन रेजिस्टेंस भी होता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों में टाइप 2 डायिबटीज विकसित होने का खतरा अधिक होता है। साथ ही, लंबे समय तक हाई ब्‍लड शुगर नसों और अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

ऐसे में शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने की आवश्यकता होती है। जब आप इसे बेहतर बनाती हैं, तब आपको इंसुलिन रेसिस्टेंस और डायबिटीज सहित कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

तो चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने वाले जादुई चाय के बारे में बता रहे हैं। डाइटीशियन मनप्रीत जी के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने के बाद मिली है। वह अक्‍सर अपने फैन्‍स के साथ हेल्‍थ और डाइट से जुड़े नुस्‍खे शेयर करती रहती हैं। आइए इस चाय को बनाने के तरीके के बारे में विस्‍तार से आर्टिकल के माध्‍यम से जानते हैं।

जादुई चाय की रेसिपी️

tea for insulin sensitivity

सामग्री

  • सौंफ- 1 छोटा चम्मच
  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • मेथी दाना- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- 1 1/2 कप

इसे जरूर पढ़ें:गर्दन पर भी दिखते हैं काले धब्बे या छोटे मस्से, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

विधि

  • एक बर्तन में पानी उबाल लें।
  • इसमें 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच अजवाइन और 1 छोटा चम्मच मेथी डालें।
  • रंग बदलने तक उबालें।
  • इसे भोजन के बाद लें।

यह सौंफ अजवाइन की चाय भोजन के बाद (दोपहर के भोजन / रात के खाने के बाद) लें।

जादुई चाय के फायदे

View this post on Instagram

A post shared by Hormone Balance and Gut health Dietitian (@dietitian_manpreet)

इसे जरूर पढ़ें:अगर आपकी बॉडी में हो रहे हैं ये बदलाव तो कराए डायबिटीज टेस्‍ट

आप भी इस जादुई चाय को अपनी डाइट में शामिल करके इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार कर सकती हैं। अगर आपकी समस्‍या गंभीर है तो चाय का सेवन करने से पहले एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। फिटनेस से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।