इन दिनों तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच, खुद को सेहतमंद रखना, किसी चैलेंज से कम नहीं है। तेज गर्मी के कारण, कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी के मौसम में, बीमारियों से बचने के लिए, शरीर का अंदर से ठंडा रहना जरूरी है। शरीर में गर्मी बढ़ने पर कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इसके साथ ही, खुद को हाइड्रेट भी रखना चाहिए। आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति, शरीर की प्रकृति, मौसम और कई अन्य चीजों के आधार पर, खान-पान की मात्रा, तरीके और समय में बदलाव करने की सलाह देती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही आयुर्वेदिक टिप्स बता रहे हैं, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करेंगे ये आयुर्वेदिक टिप्स (How to remove heat from body in Ayurveda)
- गर्मियो में गर्म तासीर वाली चीजों से दूरी बनाएं। साथ ही, जिन चीजों को तासीर ठंडी होती है, उन्हें डाइट में शामिल करें।
- तरबूज, ककड़ी, पुदीना, खीरा और भी कई ऐसी चीजें हैं, जो इस मौसम में फायदेमंद हैं।
- अगर आप गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स खा रही हैं, तो इन्हें बिना भिगोए बिल्कुल न खाएं। साथ ही, इन्हें कम मात्रा में ही खाएं।
- गर्मियों में डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें जल्दी परेशान करती हैं। इनसे बचने के लिए, तले-भुने और भारी खाने से दूरी बनाएं।
- अधिक तेल और मसाले में बना भोजन, पेट में गर्मी पैदा कर सकता है।
- शरीर को ठंडक देने वाले मसाले, जैसे सौंफ और धनिया को डाइट में जरूर शामिल करें।
- इस मौसम में नारियल पानी, छाछ और आम पन्ना जैसी ड्रिंक्स, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखने में मदद करती हैं।
- सुबह जल्दी उठें और कुछ देर ताजी हवा में जरूर वॉक करें।
- नहाते वक्त पानी में गुलाबजल या नीम की पत्तियां डालें। इससे शरीर से दुर्गंध भी नहीं आएगी और घमौरियों से भी बचाव होगा।
यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए, इन आयुर्वेदिक टिप्स की मदद लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी से बेहोश हो रहे हैं लोग, जानें इसकी वजह और बचाव के उपाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों