Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

मसालेदार भोजन से बढ़ गई है पेट में गर्मी? इन उपायों से मिलेगी राहत

अक्सर मसालेदार खाना खाने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है जिसके कारण पेट में दर्द और जलन जैसी समस्या होने लगती है। आप इन उपायों की मदद से पेट को ठंडा कर सकते हैं।
Updated:- 2024-03-27, 16:10 IST
How can I cool my stomach naturally

गर्मियों में तापमान वैसे ही बढ़ा हुआ रहता है, ऊपर से इस मौसम में कोई मसालेदार खाना खा ले तो पेट में गर्मी बढ़ने लगती है। इसकी वजह से पेट में जलन, ऐंठन, सीने में जलन, एसिडिटी होने लगती है। इसके कारण काफी असहजता महसूस होती है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो तो परेशान ना हो क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिससे पेट की गर्मी को आसानी से शांत किया जा सकता है। डायटीशियन प्रियंका जायसवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

पेट की गर्मी शांत करने के घरेलू उपाय

woman having stomach ache

  • मसालेदार खाना खाने के बाद पेट में जलन होने पर आप ठंडी छाछ का सेवन जरूर करें। यह खाने को आसानी से पचाने में सहायता करेगी और साथ ही इससे पेट को ठंडक भी पहुंचती है।
  • आप पुदीने का रस भी पी सकते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने का काम करती है। इसके लिए आप पुदीने की पत्तियों को पीसकर एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें नींबू का रस मिलाएं,ऊपर से आइस क्यूब डालें और इसका सेवन करें इससे पेट की गर्मी शांत होगी।
  • आप सौंफ के बीजों का पानी भी पी सकते हैं। इससे भी पाचन तंत्र पर ठंडा प्रभाव पड़ता है। वही यह पाचन को भी बहाल करता है। इसके लिए आप  सौंफ को पानी में डालकर उबाल लें और इसका पानी पिएं। इसके अलावा आप सौंफ को ओवरनाइट सोक्ड करके भी पानी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-इस खट्टी चीज़ का सेवन करने से बीपी और कोलेस्ट्रॉल दोनों हो सकता है कंट्रोल

women stomach pain

खाना खाने के बाद आपको पेट में भारीपन का एहसास होता है तो आप खाने के बाद 2 से 3 इलायची चबा सकते हैं। इसके अलावा आप इलायची वाला पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप इलायची का पाउडर बना लें और इसे पानी में डालकर उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए तो इसका सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। बता दें कि इलायची की तासीर ठंडी होती है।

यह भी पढ़ें-मूड स्विंग से हैं परेशान तो इन फूड्स को डाइट में जरूर करें शामिल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

image credit-Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।