बच्चों की इम्‍यूनिटी बढ़ाने के लिए मानसून में करें ये 5 काम, बीमारियां रहेंगी दूर

मानसून के दिनों में बच्चे काफी जल्दी बिमार पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप बिमारियों से दूर रहना चाहती हैं तो आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। 

tips to boost immunity in rainy season

मानसून का मौसम बच्चों के लिए बीमारियों का जोखिम बढ़ा देता है, इसलिए उनकी इम्यूनिटी को मजबूत रखना जरूरी है। बच्चों की इम्‍यूनिटी को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास चीजों पर ध्यान रखना जरूरी है। आज के इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने और उन्हें बीमारियों से दूर रखने के लिए आपको किन चीजों को फॉलो करना होगा।

स्वस्थ आहार

बच्चों को संतुलित और पोषक आहार दें, जिससे ताजे फल, सब्जियां, अनाज, और प्रोटीन शामिल हो। विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे कि संतरा, नींबू, और आंवला, इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

हाइजीन का ध्यान रखें

how to maintain personal hygiene in hindi

बच्चों को हाथ धोने की आदत डालें, खासकर खाना खाने से पहले और बाहर से आने के बाद। स्वच्छता से संबंधित आदतें बच्चों को बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में मदद करती हैं।

पर्याप्त नींद

बच्चों के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। नींद उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है और शरीर को ठीक से काम करने में मदद करती है। सुनिश्चित करें कि बच्चे रोजाना 8-10 घंटे की नींद लें।

हाइड्रेशन

बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करें। मानसून के दौरान बच्चों को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है, ताकि उनकी बॉडी टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सके।

इसे भी पढ़ें-बारिश में ट्रेवल के दौरान अपनाएं ये टिप्स,नहीं पड़ेंगे बीमार

फिजिकल एक्टिविटी

बच्चों को नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें। योग, खेल और अन्य गतिविधियां बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करती है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं और मानसून के मौसम में उन्हें बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बारिश के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP