आजकल फर्टिलिटी को लेकर बहुत सारे ट्रीटमेंट्स आ गए हैं। आजकल महिलाओं के लिए फर्टिलिटी की समस्याओं को झेलना आम बात हो गई है। ऐसे में IVF और एग फ्रीजिंग जैसे ट्रीटमेंट्स की संख्या भी बहुत बढ़ गई है। कई महिलाएं ये सोचती हैं कि उन्हें भी एग फ्रीज करवा लेने चाहिए, लेकिन क्या आपको पता है कि इस प्रोसेस में असल में होता क्या है और कितना खर्च आता है? फेमस इंफ्लूएंसर और गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर तान्या AKA डॉक्टर क्यूटरस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने एग्स फ्रीज करवाए हैं। उनके हिसाब से एग फ्रीजिंग 1 लाख से 2.5 लाख तक का खर्च ले सकती है। पर सही मायने में खर्च इससे भी ज्यादा हो सकता है।
आज एग फ्रीजिंग को लेकर ही बात कर लेते हैं और क्यों ना इससे जुड़े कुछ कॉमन मिथ्स को भी हम डीबंक करें?
आखिर भारत में एग फ्रीजिंग की कॉस्ट क्या है?
- शुरुआती कंसल्टेशन और चेकअप : 5000 से 15000 रुपये तक
- ओवरी को तैयार करना और दवाएं : 50 हजार से 1 लाख रुपये
- एग निकालने का प्रोसेस : 30 हजार से 60 हजार रुपये
- लैब और प्रिजरवेशन : 20 हजार से 50 हजार रुपये
- एग्स को सालाना स्टोर करने की फीस : 30 हजार रुपये तक
- लंबे समय तक स्टोर करना हो तो - 1 लाख से 2 लाख (5-10 साल तक)
- एग्स को रिट्रीव करने का कॉस्ट : 1 लाख से दो लाख रुपये प्रति साइकिल
- एग्स निकलवाने के बाद IVF का कॉस्ट : 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये प्रति साइकिल
इसे जरूर पढ़ें- 35 की उम्र के बाद मां बनने में आ सकती है मुश्किल, फर्टिलिटी सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
तो कुल मिलाकर 1 से 2.5 लाख रुपये सिर्फ आपको एग्स निकलवाने में लग जाएंगे और उसके बाद के खर्च का अंदाजा आपको नहीं होगा। ये एग क्वालिटी और उम्र पर निर्भर करता है कि उसके बाद प्रेग्नेंसी के लिए कितना समय और कितना पैसा लगेगा।
क्या भारत में लीगल है एग फ्रीजिंग?
इसका जवाब है हां, भारत में एग फ्रीजिंग लीगल है। हालांकि, इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए मेडिकल प्रैक्टिशनर को लाइसेंस लेना होता है। इसलिए आप जब भी एग फ्रीजिंग के बारे में सोचें, तब मेडिकल प्रैक्टिशनर का लाइसेंस और क्लीनिक की जांच जरूर कर लें।
क्या आप 35 की उम्र में एग्स फ्रीज करवा सकती हैं?
हां आप 35 की उम्र में एग्स फ्रीज करवा सकती हैं, लेकिन एग फ्रीजिंग के लिए आमतौर पर 35 से कम उम्र को सही माना जाता है। दरअसल, एक उम्र के बाद आपकी एग क्वालिटी कम होने लगती है। ऐसे में आगे चलकर प्रेग्नेंसी सफल होगी या नहीं होगी उसकी गुंजाइश बनी रहती है। इसलिए कहा जाता है कि आप अपने एग्स 35 से पहले ही फ्रीज करवा लें।
क्या PCOS-PCOD से पीड़ित महिला एग्स फ्रीज करवा सकती है?
इसका प्रोसेस थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर सावधानीपूर्वक किया जाए, तो हां, पीसीओएस से पीड़ित महिला भी सफलतापूर्वक एग्स को फ्रीज करवा सकती है। फ्यूचर फर्टिलिटी के लिए सही मात्रा में एग्स फ्रीज करवाए जा सकते हैं।
कैसे होता है एग्स निकालने का प्रोसेस?
एक बार दवाओं और मेडिकल इंटरवेंशन के बाद एग्स परिपक्व या मैच्योर हो जाएं, तो उन्हें एक छोटे से सर्जिकल प्रोसेस से निकाला जाता है। इसके लिए अल्ट्रासाउंड गाइडेड नीडिल यूज की जाती है। यानी अल्ट्रासाउंड से एग्स को ओवरी के फॉलिकल्स में देखा जाता है और फिर उन्हें सुई की मदद से निकाला जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- फर्टिलिटी कमजोर होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, मां बनने में हो सकती है मुश्किल
कौन सी महिलाएं एग्स फ्रीज नहीं करवा सकती हैं?
अगर आपके शरीर में एग्स की क्वालिटी अच्छी नहीं है। आपकी उम्र बहुत ज्यादा है या कोई ऐसी बीमारी है जो बच्चे में आ सकती है, तो एग्स फ्रीज करवाने की सलाह नहीं दी जाती है। वैसे आमतौर पर 45 साल से ज्यादा उम्र वाली महिलाओं को एग्स फ्रीज करवाने की सलाह नहीं दी जाती है।
क्या एग्स फ्रीज करवाने में दर्द होता है?
ओवरीज को तैयार करने के दौरान कई तरह की दवाएं दी जाती हैं। इसके साथ ही, अंडाणु या एग्स निकालने के लिए सुई का इस्तेमाल किया जाता है इसलिए थोड़ी समस्या हो सकती है। हालांकि, इसे बेहोशी की हालत में किया जाता है जिसमें दर्द नहीं होता।
क्या एग्स फ्रीज करवाने से पीरियड्स पर भी असर पड़ता है?
नहीं, एग फ्रीजिंग से पीरियड्स पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ता है। प्रोसेस के पहले और उसके बाद भी आपके पीरियड्स नॉर्मल ही चलेंगे। हां, ऐसा हो सकता है कि अलग-अलग महिला पर दवाओं का असर अलग तरह से हो, अगर ऐसा होता है, तो आप अपनी डॉक्टर से सहायता ले सकती हैं।
अगर आपके मन में एग फ्रीजिंग को लेकर कोई और सवाल है, तो आप उसे कमेंट बॉक्स में पूछें, हम आपके उन सवालों का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों