Which celebrities freeze their eggs: मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे बड़ा सुख माना जाता है। मां बनने का सपना एक आम लड़की से लेकर बड़े सेलिब्रिटी तक सभी देखते हैं, लेकिन बच्चा पैदा करने की एक सही उम्र होती है। अगर ये उम्र निकल जाए, तो एक लड़की के लिए बच्चे को जन्म देना काफी मुश्किल हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो 35 की उम्र के बाद एक महिला की बच्चा पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। फर्टिलिटी कम होने पर मां बनने के सुख मिलना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लोग बड़ी उम्र तक भी बच्चा पैदा करने का सपना पूरा करने के लिए कम उम्र में ही अपने एग फ्रीज करवा लेते हैं।
इस प्रोसेस में महिला की ओवरी में से कुछ अंडों को निकालकर फ्रीज कर दिया जाता है और जब उसका मां बनने का इरादा हो, तब वह उन एग्स को वापस इंप्लांट करवा सकती है। कई एक्ट्रेसेस और सिलेब्रिटीज ने अपने एग्ज फ्रीज करवाए हुए हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। आइए जानें, किन एक्ट्रेसेस ने अपने एग्स फ्रीज करवाए हुए हैं?
यह भी देखें- सुष्मिता सेन से लेकर माधुरी दीक्षित तक, 90 के दशक की इन एक्ट्रेसेस ने ओटीटी पर दिखाया है दम
फेमस टेलीविजन प्रोड्यूसर एकता कपूर को अब तक उनका जीवन साथी नहीं मिला है। ऐसे में एकता ने 36 साल की उम्र में ही अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए थे। एक्ट्रेस मां बनना चाहती थीं इसलिए उन्होंने सेरोगेसी की मदद से अपने बेटे रवि का वेलकम किया है।
View this post on Instagram
इंडियाआईवीएफ के अनुसार, साउथ एक्ट्रेस नयनतारा ने भी अपने एग्स फ्रीज करवाए हुए हैं। एक्ट्रेस ने 30 की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवाए थे। उस दौरान एक्ट्रेस अपने करियर पर फोकस कर रही थीं। इसी वजह से उन्होंने शादी भी काफी लेट की। हालांकि, शादी के कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी का सहारा लिया। आज सरोगेसी से उनके दो बच्चे हैं।
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने फ्यूचर के लिए 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। एक्ट्रेस ने मां बनने के इरादे से ये फैसला लिया था।
View this post on Instagram
मोना सिंह ने काफी देर से शादी की है और अभी भी उनका मां बनने का कोई प्लान नहीं है। ऐसे में एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीज करवा लिए। मोना ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने 34 की उम्र में अपने एग फ्रीज करवाए थे। एक्ट्रेस अब काफी रिलैक्स फील करती हैं।
View this post on Instagram
प्रियंका का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने 30 की उम्र में ही अपने एग फ्रीज करवा लिए थे। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी बेबी गर्ल मालती का सरोगेसी से वेलकम किया था।
यह भी देखें-बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने शादी के लिए छोड़ा अपना करियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।