herzindagi
image

इस साल मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? आज ही से डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

मां बनने की प्लानिंग करते वक्त किसी भी महिला के लिए, अपने डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी है। अगर आप इस साल कंसीव करने के बारे में सोच रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
Updated:- 2025-07-21, 14:00 IST

कई महिलाओं के लिए कंसीव करना आसान होता है। वहीं, कई महिलाएं लाख कोशिशों के बाद भी प्रेग्नेंट नहीं हो पाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह हर महिला के लिए एक-दूसरे से अलग होता है। सबसे पहले तो आपके लिए यह समझना जरूरी है कि प्रेग्नेंट होने के लिए ओव्युलेशन डेज के आस-पास सेक्शुअल रिलेशन के अलावा और भी कई चीजें मायने रखती हैं। कोई महिला कितनी आसानी से कंसीव कर पाएगी, इसके लिए एग क्वालिटी का सही होना भी जरूरी है। एग क्वालिटी को सुधारने और फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए, खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव जरूरी है। यहां हम आपको डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ ऐसे बदलावों के बारे में बता रहे हैं, जो कंसीव करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कंसीव करने में मदद कर सकते हैं डाइट और लाइफस्टाइल के ये बदलाव

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • खाने के बाद कम से कम आधे घंटे वॉक करें। इससे ओवरीज में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
  • दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और अखरोट से करें। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, इंफ्लेमेशन को कम करते हैं और हार्मोन प्रोडक्शन के लिए जरूरी हैं।
  • पालक और ब्रोकली खाएं। ये एग क्वालिटी को सुधारने में मदद करती हैं। ये दोनों ही चीजें आयरन से भी भरपूर होती हैं।
  • सुबह कम से कम 10-15 मिनट का वक्त सूरज की रोशनी में बिताएं। इससे शरीर में विटामिन-डी के लेवल में सुधार होता है। यह ओव्युलेशन के लिए बहुत जरूरी है।
  • रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड कार्ब्स को डाइट से दूर रखें। इंसुलिन बैलेंस करने और एग्स को हेल्दी रखने के लिए इन्हें अवॉइड करना जरूरी है।
  • कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाएं। ये जिंक और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही न्यूट्रिएंट्स एग को विकसित होने में मदद करते हैं।
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज या योग करें। इससे स्ट्रेस कम होता है और हार्मोन्स बैलेंस रहते हैं।

 यह भी पढ़ें- 30 की उम्र के बाद कर रही हैं मां बनने की प्लानिंग? एग क्वालिटी सुधारने के लिए 2 महीने तक पिएं यह स्मूदी

titli asana for women health

  • वज्रासन और तितली आसन करें। इससे पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो सुधरता है और फर्टिलिटी बेहतर होती है।
  • शाम के वक्त चेस्टबेरी टी पिएं। यह प्रोलैक्टिन हार्मोन को रेगुलेट करती है और ओव्युलेशन को सुधारती है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। साथ ही, अमरंथ की रोटी खाएं। ये फोलेट और आयरन से भरपूर होती है, जो एग और रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- महिलाओं को 30 की उम्र के बाद जरूर करने चाहिए ये 2 योगासन, इनमें छिपा है अच्छी सेहत का राज


अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो ओव्युलेशन डेज का ध्यान रखें, पीरियड साइकिल को ट्रैक करें और साथ ही, हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।