क्या वाकई सेहत के लिए अच्छा है गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना? एक्सपर्ट से जानें

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना आजकल लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह वाकई फायदेमंद है और इसे लेने का सही तरीका क्या है, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं।

Is hot honey beneficial

आजकल वजन कम करने के लिए काफी लोग गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन इसके लिए आपको इसे पीने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, शहद को गर्म करने से कई नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसा करने की गलती करती हैं, तो बिल्कुल न करें। शहद को आयुर्वेद में एक दवाई के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने का सही तरीका क्या है और इसे गर्म करना आयुर्वेद के अनुसार सही क्यों नहीं है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

शहद को गर्म करने के नुकसान

honey with warm water side effects

आयुर्वेद के अनुसार, जब आप शहद को गर्म करती हैं, तो ये 'अमा' बन जाता है। इसका मतलब है कि यह शरीर के लिए टॉक्सिक हो जाता है और इसे पचाना बॉडी के लिए मुश्किल होता है। गर्म करने पर इसकी संरचना में भी बदलाव होता है और यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को नुकसान पहुंचाता है। शहद नेचुरली शरीर को डिटॉक्स करता है, लेकिन इसे इसकी नेचुरल फॉर्म में ही लें।

यह भी पढ़ें- Health Tips: सिर्फ 1 चम्‍मच शहद इन 20 बीमारियों को करता है दूर

गुनगुने पानी के साथ शहद लेना कितना सही?

honey health benefits

  • हल्के गुनगुने पानी के साथ शहद लेना शरीर को फायदा पहुंचाता है। लेकिन शहद को गर्म न करें।
  • पानी को गर्म करने ठंडा करें और लगभग रूम टेंम्परेचर पर आने के बाद उसमें शहद मिलाएं।
  • शहद कफ को दूर करता है, इसलिए सर्दियों में काली मिर्च (काली मिर्च के फायदे) के साथ इसका सेवन फायदेमंद होता है।
  • इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और सर्दी-खांसी को दूर करता है।
  • शहद डाइजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है।

शहद को आप बेशक अपनी डाइट में शामिल करें लेकिन इसे गर्म न करें और न ही अधिक गर्म पानी के साथ लें वरना इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP