कब्ज से मल टाइट हो गया है? पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, टॉयलेट सीट पर बैठते ही पेट हो जाएगा साफ

आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान के कारण कब्ज की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान कर रही है। इस समस्या में मल सूखकर टाइट हो जाता है, जिससे मल त्याग में बहुत दर्द और कठिनाई होती है। ऐसा महसूस होता है कि आंतें पूरी तरह से खाली नहीं हुई हैं और इस बेचैनी के कारण पूरा दिन खराब हो जाता है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो योग इंस्ट्रक्टर मनीषा यादव का बताया यह देसी नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। जी हां, हम घी को पानी में मिलाकर पीने के फायदे के बारे में बता रहे हैं। यह एक ऐसा आसान उपाय है, जो कब्ज को दूर करके मल त्याग को आसान बनाता है।
एक्सपर्ट का कहना है, रोज सुबह गर्म पानी पीने के बाद भी कब्ज की समस्या में कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है, तो गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर घूट-घूट करके पिएं। यह आंतों को साफ करता है, डाइजेशन को ठीक करता है,
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाकर आपको जवां लुक देता है।''

स्वास्थ्य का अमृत है घी
घी को आयुर्वेद में अमृत माना गया है और यह शारीरिक के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी चमत्कार कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: बिना दवाई पेट साफ करना है? इन 3 चीजों का सेवन करें सुबह खाली पेट
कब्ज को करे दूर
- घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड नेचुरल लैक्सेटिव के रूप में काम करता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की स्पीड बढ़ाता है।
- यह आंतों की दीवारों को चिकना करता है, जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है।
- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ घी पीने से इसका असर और भी ज्यादा होता है।
- यह पेट में जमा गंदगी को बाहर निकालता है और कुछ ही समय में आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए वरदान
- कब्ज के साथ-साथ, घी आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
- यह शरीर में वात दोष को बैलेंस करता है, जो ज्यादा सोचने, बेचैनी और चिंता का मुख्य कारण है।
- जब आप रोजाना पानी में घी डालकर लेती हैं, तब यह मन को शांत करता है, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करती हैं।
त्वचा होती है ग्लोइंग
- घी सिर्फ अंदर से ही नहीं, बल्कि बाहर से भी आपको खूबसूरत बनाता है।
- घी में मौजूद फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा को पोषण देते हैं, अंदर से नमी देते हैं, जिससे त्वचा नेचुरली ग्लोइंग बनती है।
घी का पानी कैसे पिएं?
सामग्री
- गाय का देसी घी- 1 चम्मच
- गुनगुना पानी- 1 गिलास
तरीका
- सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाएं।
- फिर, इसे धीरे-धीरे पिएं।
- इस नुस्खे को कम से कम 2 हफ्तों तक रोजाना आजमाएं।
आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में सिर्फ कब्ज ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा में भी जबरदस्त बदलाव आएगा। यह देसी नुस्खा आपके शरीर और मन को हेल्दी रख सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
अगर आपके बाल भी थायराइड की वजह से झड़ रहे हैं और हड्डियां कमजोर होने लगी हैं, तो रोज 1 टुकड़ा नारियल खाने की आदत डाल लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।