मौसम के परिवर्तन के साथ साथ गले में खराश और खांसी की समस्या आम होती जा रही है। यह समस्या बदलते मौसम के कारण ज्यादातर हर किसी को होती है, जिसकी वजह से वायरल इन्फेक्शन, और एलर्जी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हम कई सारे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं ताकि समस्या ज्यादा न हो। वहीं कई सारे लोग डॉक्टर की दी हुई दवाई का सेवन करते हैं। इससे कुछ समय के लिए तो खांसी सही हो जाती है। लेकिन ये खत्म नहीं होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जिस भी चीज का सेवन या तरीका अपनाएं उसके लिए एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Dr. Bhumesh Tyagi जो कि Associate Professor General medicine, Sharda Hospital हैं। उन्होंने कुछ तरीकों को शेयर किया। जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। चलिए आर्टिकल में आपको इसकी जानकारी देते हैं।
गर्म पानी और नमक का गरारा: गले में खराश को कम करने के लिए गर्म पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर गरारा करें। यह गले के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आपके गले में सूजन है तो उसे भी कम करने के लिए आप इसको ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप गुनगुने पानी का सेवन भी जरूर करें।
गर्म चीजों का करें सेवन: अगर आपको गले में दिक्कत ज्यादा हो गई है तो इसके लिए आप अदरक, शहद, नींबू का रस, और हल्दी का सेवन कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो गले को ठीक करने में मदद करते हैं। आप चाहें तो अदरक का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर रोजाना सेवन करना चाहिए।
तुलसी की पत्तियों का करें सेवन: तुलसी सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। इसलिए आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसको आप अदरक के रस, शदह के साथ कर सकती हैं। इसे पीने से गले की खराश कम हो जाएगी। अगर आपको बलगम वाली खांसी है तो उसमें भी राहत मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: खरगोश आसन करने से मेंटल हेल्थ होगी बेहतर, पाचन भी रहेगा दुरुस्त
नोट: किसी भी चीज के सेवन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। (ब्रेन जिम के फायदे)
इसे भी पढ़ें: राधिका मर्चेंट की खूबसूरती और फिटनेस का राज है क्लासिकल डांस, जानें इसके फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।