1 हफ्ते में व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे महिला डॉक्टर से जानें

व्हाइट डिस्चार्ज, सफेद पानी या ल्यूकोरिया की दिक्कत, महिलाओं को काफी परेशान करती है। इसे कम करने में कई घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं। चलिए, इनके बारे में महिला डॉक्टर से जानते हैं।
image

व्हाइट डिस्चार्ज की दिक्कत महिलाओं को अक्सर परेशान करती है। इसे आम भाषा में सफेद पानी की समस्या भी कहा जाता है और डॉक्टरी भाषा में इसे ल्यूकोरिया कहा जाता है। वजाइना से हल्का-फुल्का डिस्चार्ज होना आम है। लेकिन, अगर आपको वजाइना से गाढा, सफेद, बदबूदार और चिपचिपा डिस्चार्ज हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपको वजाइना से बहुत अधिक व्हाइट डिस्चार्ज हो रहा है या डिस्चार्ज में अचानक से कोई बदलाव महसूस हो रहा हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसे कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने के 5 असरदार घरेलू नुस्खे

  • व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में चावल का पानी फायदेमंद माना गया है। आपको 1 कटोरी चावल को लगभग 10 गुना पानी में भिगोना है। इसे मिट्टी के बर्तन में 30 घंटे के लिए ढककर रख दें और फिर चावलों को अच्छे से मसलें। इसके बाद इस पानी को छान लें और इसे दिनभर पिएं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह पानी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और व्हाइट डिस्चार्ज और यूटीआई को कम करने में मदद करता है।

how to control vaginal dischrage in females

  • मेथी के बीजों का पानी भी व्हाइट डिस्चार्ज की दिक्कत को कम कर सकता है। एक चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोएं और सुबह इसे छानकर खाली पेट पिएं। इससे न केवल व्हाइट डिस्चार्ज कम हो सकता है, बल्कि हार्मोनल इंबैलेंस दूर होगा और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहेगा।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि व्हाइट डिस्चार्ज की दिक्कत को कम करने में त्रिफला का पानी भी मदद कर सकता है। त्रिफला को पानी में डालकर अच्छे से उबालें और फिर इसे इस तरह से छानें कि इसमें कोई भी कण न रह जाए। इस पानी से आपको वजाइना को अच्छे से वॉश करना है।

यह भी पढ़ें-Watery Discharge Before Periods: पीरियड्स से पहले क्यों लगता है वजाइना में गीलापन? इस डिस्चार्ज को कैसे करें कंट्रोल

white discharge remedies

  • सेब का सिरका भी आपकी इस परेशानी को कम कर सकता है। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। 1 चम्मच सेब के सिरके को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। इससे आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- व्हाइट डिस्चार्ज होने पर कमर में दर्द क्यों होता है? गाइनेकोलॉजिस्ट से जानें

व्हाइट डिस्चार्ज को कम करने में ये नुस्खे मदद कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको लंबे समय से यह दिक्कत हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP