herzindagi
Brain Gym

क्या होता है ब्रेन जिम? जानें इसके फायदे

शरीर को एक्टिव रखने के लिए जिस तरह से एक्सरसाइज की जरूरत होती है ठीक वैसे ही ब्रेन को भी जिम की जरूरत होती है। जानते हैं इसके फायदे।
Editorial
Updated:- 2024-02-26, 19:38 IST

सेहतमंद रहने के लिए हमें एक्सरसाइज की जरूरत पड़ती है। इसके लिए घंटो हम जिम में पसीने बहाते हैं। एक्सरसाइज करने से फिजिकल स्ट्रैंथ बढ़ता है और भी कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि हमारे मस्तिष्क को भी जिम की जरूरत होती है? जी हां ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करने के लिए ब्रेन जिम एक्सरसाइज की जरूरत होती है।आईए जानते हैं क्या होता है यह ब्रेन जिम एक्सरसाइज

क्या होता है ब्रेन जिम?

brain gyms

हड्डियों को मजबूती देने और मांसपेशियों को टोन करने के लिए जिस तरह से हमें एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ठीक उसी प्रकार से ब्रेन के न्यूरॉन को एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ब्रेन एक्सरसाइज करने से न्यूरॉन को एक्टिवेट किया जाता है। ब्रेन में ब्लड का सर्कुलेशन सही होता है  इससे तनाव, एंजायटी, डिप्रेशन और भी कई तरह की मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है । आइए जानते हैं कब पड़ती है ब्रेन जिम की जरूरत और यह कैसे किया जाता है।

ब्रेन जिम की जरूरत कब पड़ती है?

  • चीजों को याद रखने में परेशानी होना
  • छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा जाना
  • अकेले रहने का दिल करना
  • फोकस करने में दिक्कत आना
  • किसी नई चीज को समझने में दिक्कत महसूस करना
  • किसी नए व्यक्ति से बातचीत करने से कतरना
  • डिमेंशिया और अल्जाइमर से पीड़ित होना।

यह भी पढ़ें-स्मूथीज या जूस, नाश्ते में क्या है बेहतर ऑप्शन

कैसे करें ब्रेन जिम?

human brain

ब्रेन जिम करने के लिए आपको ब्रेन से कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है। इसमें शरीर का इस्तेमाल होता है आप इसके लिए क्रॉस क्रॉल कर सकते हैं।

  • अपने पैरों को थोड़ा दूर करके सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने कंधों को पीछे की ओर खींचे और छाती को बाहर निकालने की कोशिश करें।
  • अब सीधे देखते हुए अपने दाएं हाथ को सिर के ऊपर उठाएं।
  • अब अपने बाएं पैर को जमीन से ऊपर उठें और बाएं घुटने को दाएं कोहनी से मिलाने की कोशिश करें।
  • ऐसे ही अब अपनी बाएं कोहनी को मोड़ ले और उसे दाएं घुटनों के साथ टच करने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम के दौरान हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 mage credit-Freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।