बदबूदार Fart से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-05-23, 16:51 IST

फार्ट से बदबू आने के कई कारण होते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव लाना चाहिए। 

home remedies for good fart smell in hindi
home remedies for good fart smell in hindi

फार्ट एक नेचुल प्रोसेस है। यह हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस दौरान हमारा शरीर भोजन को तोड़ता है, जो गैस का रूप बनकर शरीर से बाहर रिलीज होता है, जिसे फार्ट कहा जाता है। लेकिन अक्सर लोगों को यह समस्या होती है कि फार्ट से बेहद बदबू आती है। ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे कारण क्या है? कई लोग इसे बीमारी से जोड़कर देखते हैं, तो कई कहते हैं कि यह तो हमारे शरीर की गंध है जो निकल रही है।

इस विषय पर हमनें फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि बदबूदार फार्ट के कई कारण होते हैं। इसमें लाइफस्टाइल से लेकर गलत आदतें शामिल हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में।

फार्ट से बदबू क्यों आती है?

why fart smell so badयह सवाल बहुत लोगों के दिमाग में होता है कि फार्ट से बदबू क्यों आती है? इसका सबसे बड़ा कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। जो लोग जंक फूड्स, स्मोक और कम पानी पीते हैं उनके फार्ट से ज्यादा बदबू आती है। इसलिए आपको खान पान का बेहद ध्यान रखना चाहिए।

इन चीजों का न करें सेवन

food for good fart smell

बदबूदार फार्ट के लिए आपको कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। यह इस समस्या से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है। आपको बाजार में मिलने वाले फ्राइड फूड्स जैसे फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पिज्जा आदि नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही जिन खाद्य पर्दाथों में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, वह बदबू का कारण बनती है। इसलिए कम सोडियम वाली चीजों का ही सेवन करें। साथ ही सोडा भी अवॉइड करें। प्याज और मूली भी न खाएं। प्याज और मूली से न केवल मुंह से बदबू आती है, बल्कि इससे फार्ट से भी ज्यादा बदबू आती है। बाहर मिलने वाला खाना न खाएं। क्योंकि यह बेहद अनहाइजीनिक होते हैं। कई दिनों का बासी खाना भी पैक करके दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:इन 5 चीज़ों को खाने से तुरंत मिल सकती है गैस से राहत, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

बदबू कम करने के लिए ये चीजें खाएं

expert quote on smelly fartहमारे शरीर के लिए फाइबर बेहद जरूरी होता है। उसी तरह जिन लोगों के फार्ट से ज्यादा बदबू आती है उन्हें डाइट में हाई फाइबर वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। पत्ता गोभी, एवाकाडो, बेरी, सेब जैसे पर्दाथों में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है। ये चीजें फार्ट की बदबू को दूर करने में मदद करेंगी। (हेल्दी और स्ट्रॉन्ग रहने के डाइट ट्रिक्स)

इसे भी पढ़ें:गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जल्‍द मिलेगी राहत

बदबू दूर करने के लिए देसी ड्रिंक

अगर आप बदबूदार फार्ट से परेशान हैं तो आपको देसी ड्रिंक पीनी चाहिए। ड्रिंक एक ऐसी चीज हैं जो हमेशा से ही सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जीरा पाउडर और धनिया पाउडर से बना ड्रिंक पी सकती हैं। एक गिलास में नॉर्मल पानी में एक चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और एक चम्मच धनिया पाउडर मिलाएं। सुबह या शाम हफ्ते में कम से कम दो बार यह ड्रिंक पीने से फार्ट की बदबू कम होने लगेगी। (शहद और सेब से करें वेट लॉस)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP