Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

बादाम के छिलके भी होते हैं फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल

बादाम खाने के बाद आप इसके छिलके फेंक देते हैं तो आपको हम इसके कुछ फायदे बता रहे हैं जिसके बाद आप इसे फंकने से पहले दस बार सोचेंगे
Updated:- 2024-09-27, 10:38 IST
soaked Almond Peels

अक्सर बादाम खाने वाले लोग इसके छिलके उतार कर खाते हैं, रातभर पानी में बादाम को भिगोया जाए तो छिलके आसानी से उतर जाते हैं, लेकिन अगली बार से आप  जब कभी भी बादाम खाएं तो उसके छिलके को बेकार न समझे, छिलका भले ही उतार लें लेकिन इसे कचरे में नहीं डालें, इन्हें अपनी डाइट और स्किन केयर रूटीन में शामिल करें इससे आपको ढेर सारे फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका जायसवाल जी से

बादाम के छिलके भी होते हैं फायदेमंद

Almond Peel Nutritional Benefits

  • बादाम के छिलके में फाइबर होता है ऐसे में छिलकों को अलसी या खरबूजे के बीज के साथ पीस लें और गर्म दूध के साथ सेवन करें।  यह मल त्याग को आसान करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं,इस वजह से यह आपके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं
  • बादाम के छिलकों में विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है। इस वजह से यह हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप बादाम के छिलकों का हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को बाल में लगाने से बाल स्वस्थ और चमकदार बनते हैं।
  • बादाम के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई की मात्रा होती है। इस कारण यह हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं।  आप इन्हें फेस पैक में मिलाकर उपयोग कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को पोषण और नमी मिलती है।

यह भी पढ़ें-हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है इंटरमिटेंट फास्टिंग

almond

  • अगर आपको स्किन इन्फेक्शन हो गया है तो छिलके को पीस कर पेस्ट बना लें और जहां कहीं पर भी आपको इंफेक्शन है, फोड़े फुंसियां हो गई हैं तो लगा लें। इससे आपको राहत मिल सकता है।
  • छिलके में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है,ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। यह बोन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। दूध में मिलाकर इसे पीने से आपको फायदा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें-कपल लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव, कंसीव करना होगा आसान

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।