क्या आप घर में पौधे लगाने के फायदे जानती हैं? नहीं तो इन एक्ट्रेसेस से जानें

हम सभी हेल्दी लाइफ जीने का सपना देखते हैं, लेकिन रोजाना हम ऐसी चीजें खा रहे हैं जो हमारे बॉडी के लिए इतनी हेल्थ नहीं है, जितनी की हमें लगती हैं। भले ही वह घर पर बनी हुई ही क्यों न हो। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप अपनी डाइट पर ध्यान देते हैं, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह कीटनाशक से मुक्त हो, भले ही लेबल 100% आर्गेनिक का लगा हो। तो ऐसे में आप क्या कर सकती हैं? हालांकि इसका समाधान बहुत सरल है, लेकिन आपको अपनी ओर से थोड़े से प्रयास की जरूरत है ताकि आप अपने और अपने परिवार का सबसे अच्छे तरीके से देखभाल कर सकें। और इसका समाधान है होम गार्डनिंग! जी हां, आपने सही सुना। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि सेलिब्रिटीज भी अपनी पसंदीदा सब्जियों, फलों और हर्ब्स को होम गार्डनिंग करके एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साधन के रूप में अपना रहे हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल भी है। तो आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं? आइए जानें कौन सी एक्ट्रेसेस ऐसा कर रही हैं और घर पर ही पौधे लगाकर आप क्या-क्या फायदे पा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से लें माइंडफुल ईटिंग के 10 टिप्स और रहें फिट
शिल्पा शेट्टी
जब हेल्दी होने की बात आती है, तो फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी हमेशा सबसे आगे रहती हैं। चाहे वह उसकी एक्टिविटी से भरपूर लाइफस्टाइल हो, हेल्दी फूड्स लेने की बात हो या तथ्य यह है कि वह जो खाती है, उसे खुद लगाती हैं और इस बात को शिल्पा ऐलान के साथ करती है। और घर पर अपने बगीचे से ताजे फल और सब्जियों तोड़ने का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं।
उनकी हाल ही में पोस्ट की गई पोस्ट देखें जहां उनके दोस्तों ने उसके बागवानी कौशल पर बहुत उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी है। जबकि पहलवान बबीता फोगट ने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया है जहां उन्होंने शिल्पा के लिए बेंगन का भर्ता बनाने का वादा किया है, एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन ने अभिनेत्री से 'आधा किलो भिन्डी' मांगी है!
View this post on Instagram
रवीना टंडन
कुछ समय पहले, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने भी खुलासा किया था कि वह अपने बगीचे में उगाए गए शिमला मिर्च और चीकू जैसे सुपरफूड खाती हैं। वह ऑर्गेनिक खाने की बहुत विश्वास है क्योंकि उसने अपने भोजन के लिए खेत से मूली की तरह पक रही सब्जियों की तस्वीरें पोस्ट की थीं।
तिलोत्तमा शोम
इस हिंदी मीडियम एक्ट्रेस ने हाल ही में असम के छायगांव में अपने घर पर एक खेत में टहलते हुए खुद की फोटो शेयर की है। उसे घर पर सावधानीपूर्वक बनाए गए छोटे खेत से हरे नारियल और टमाटर ले जाते हुए देखा जा सकता है।
किचन गार्डनिंग के फायदे
- किचन गार्डनिंग खाना हेल्दी उपहार है जिसे आप अपनी बॉडी को दे सकती हैं। इस तरह आप जान सकती हैा कि आपकी प्लेट में क्या है।
- केमिकल को कहें बाय-बाय। आप घर पर आसानी से ऑर्गेनिक खाद और कीटनाशक बना सकती हैं। उदाहरण के लिए, हल्दी का उपयोग चींटियों को भगाने के लिए किया जा सकता है, एक ऑयल-लिक्विड साबुन का मिश्रण या नीम का तेल, लहसुन स्प्रे, टमाटर के पत्तों का स्प्रे भी कीड़ों के खिलाफ बहुत प्रभावी है।
- आप अपनी ऑर्गेनिक खाद बनाने के लिए पौधों से छिलके और पत्तेदार कचरे का फिर से उपयोग कर सकती हैं।
- अगर आप अपनी सब्जियों का अच्छे से ध्यान रखती हैं, तो आपको ऐसे सामान को प्राप्त करने के लिए हाई और लो खोज करनी होगी जो पक्षी के काटने से मुक्त हो या किसी अन्य तरीके से क्षतिग्रस्त हो।
- यह अच्छे मेंटल हेल्थ के लिए भी सही एक्टिविटी है। किचन गार्डनिंग मेंटल रूप से बहुत सुकून देने वाली और पूरी करने वाली एक्टिविटी हो सकती है। आप अपने बगीचे में पूरी तरह से पके हुए टमाटर को देखकर अपनी खुशी का अंदाजा लगा सकती हैं।
- इस बात की अधिक संभावना है कि आपके बच्चे घर पर अधिक खाना खाएंगे, अगर वे इस खेत को हर दिन होने वाली अपनी थाली में देख सकते हैं। साथ ही, किचन गार्डनिंग आपके पूरे परिवार को भी जोड़ने का एक अच्छा तरीका है!
- हवा, पानी और मिट्टी के बढ़ते प्रदूषण के साथ, किचन गार्डनिंग भी सुनिश्चित करती है कि आप बेहतर तरीके से सांस ले सकें और बेहतर खा सकें।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा ही नहीं, रवीना टंडन भी रखती हैं अपने परिवार का इस तरह से ध्यान। देखें फोटोज और वीडियो
हर्ब्स, मिर्च, धनिया, टमाटर और नींबू शुरुआती लोगों के लिए कुछ अच्छे विकल्प हैं, ताकि आप आसानी से इन्हें घर पर उगाने की कोशिश कर सकें। तो अब जब आप किचन गार्डनिंग के फायदों के बारे में जानते हैं और एक्ट्रेसेस से भी कुछ प्रेरणा लेते हैं, तो अभी से ही अपने किचन गार्डन की प्लानिंग शुरू कर दें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।