बालों और सेहत के अलावा भी काम का है सरसों का तेल...जानें घर और गार्डनिंग में इस्तेमाल के 4 अनजाने हैक्स

सरसों का तेल न केवल रसोई के कामों में इस्तेमाल होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि सरसों के तेल के अन्य इस्तेमाल भी है जो न केवल घर में उपयोगी हैं बल्कि आपके गार्डनिंग, कमरे आदि के काम भी आ सकते हैं। ऐसे में इसके उपयोगों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सरसों के तेल का इस्तेमाल आप रसोई के अलावा किन कामों में कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
सरसों के तेल का इस्तेमाल
- बता दें, सरसों का तेल फर्नीचर को साफ करने में भी बहुत उपयोगी है। यह फर्नीचर की पॉलिश के रूप में देखा जा सकता है। ऐसे में आप किसी साफ कपड़े पर या रूई पर थोड़ा-सा सरसों का तेल लें।
अब हल्के हाथों से लकड़ी के फर्नीचर पर लगाएं। अब मालिश करें। उसके बाद इसे अच्छे से साफ करें। आप देखेंगी कि तेल लकड़ी के रूखेपन को खत्म कर रहा है और इसकी प्राकृतिक रंगत उभरकर आ रही है।
- सरसों के तेल से पेड़-पौधों के लिए कीटनाशक तैयार की जा सकती है। ऐसे में आप 1 लीटर पानी ले लिया और उसमें 5 मिलीलीटर यानी एक चम्मच लिक्विड डिश सोप को मिला लें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को आप सुबह और शाम स्प्रे बोतल के माध्यम से छिड़कें। उसके इस्तेमाल से न केवल सफेद मधुमख्यिां दूर हो सकती हैं बल्कि अन्य छोटे कीटाणु भी दूर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -रात को बिस्तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और फिर देखें कमाल
- पुराने दरवाजे या अलमारी के कब्जों से आवाज आने लगती है। ऐसा तब होता है जब उसे खोलते हैं या बंद करते हैं। ऐसे में सरसों का तेल इस समस्या का तुरंत समाधान है। आप एक ड्रॉपर ले लें या रूई की मदद से सरसों के तेल की कुछ बूंदों को कब्जे के जॉइंट पर डाल दें।
बता दें कि तेल चिकनाई के रूप में काम करता है। ऐसे में यह आवाज को तुरंत बंद कर सकता है।
बागवानी के औजारों पर अक्सर जंग लगने लगती है। यह पानी के इस्तेमाल के कारण होता है। ऐसे में बता दें कि सरसों के तेल के इस्तेमाल से इस जंग को दूर किया जा सकता है। आप सरसों के तेल को एक रूई में लेकर जंग वाले स्थान को अच्छे से रगड़ें। इससे अलग आप इन औजारों का इस्तेमाल करने से पहले सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। इससे औजारों पर जंग लगने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और उनकी उम्र बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें -Oil For Face: चेहरे पर हो रही स्किन प्रॉब्लम को कम करने में मदद करेगा ये खास तेल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।