रात होते-होते गुब्बारे की तरह फूलने लगता है पेट? डाइट और लाइफस्टाइल में कीजिए ये बदलाव, गैस और ब्लोटिंग की हो जाएगी छुट्टी

अगर रात होते-होते आपका पेट गुब्बारे की तरह फूलने लगता है, तो इसका मतलब है कि आपकी डाइजेस्टिव फायर कमजोर है। डाइट और लाइफस्टाइल में कई बदलाव करके आप गैस और ब्लोटिंग को कम कर सकती हैं।
image

पेट से जुड़ी दिक्कतों का काफी हद तक हल हमारी रसोई में ही छिपा है। खान-पान और लाइफस्टाइल का सीधा असर, हमारे पाचन पर होता है और अगर पाचन सही नहीं है, तो इसकी वजह से ओवरऑल हेल्थ भी प्रभावित होती है। खाने का सही तरह से पचना, उससे जरूरी न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्ब होना और शरीर को ताकत मिलना जरूरी है। कई बार ऐसा होता है कि सुबह के वक्त आपका पेट फ्लैट और सही होता है लेकिन शाम होते-होते पेट गुब्बारे की तरह फूलने लगता है। आयुर्वेद का कहना है कि ऐसा शरीर में बढ़े हुए वात दोष यानी गैस के कारण होता है। अगर आपकी डाइजेस्टिव फायर कमजोर है, तो यह दिक्कत काफी आम रहती है। इसे मैनेज करने के लिए, डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव जरूरी है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

डाइजेशन को सुधारने और ब्लोटिंग को कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

  • रोजाना दिन की शुरुआत मलासन से करें। रोज सुबह 5 मिनट मलासन करने और इस पोज में कुछ देर वॉक करने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और गट में ऑक्सीजन का फ्लो सुधरता है।
  • खाने से पहले अदरक वाली चाय पिएं। यह गैस्ट्रिक जूस का प्रोडक्शन बढ़ाने और वात दोष को बैलेंस करने में मदद करता है।
  • दिन की हैवी मील 12-2 बजे के बीज करें। इस समय डाइजेस्टिव फायर पीक पर होती है और इस समय हम जो भी खाते हैं, उसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर में अच्छे से अब्जॉर्ब होते हैं।
  • खाने के बाद पुदीने की चाय पिएं। इससे डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को आराम मिलता है और ब्लोटिंग और गैस कम होती है।
  • खाने को सही से चबाएं और धीरे-धीरे खाएं। खाने में जब सलाइवा मिलता है, तो इससे फूड का ब्रेक डाउन अच्छे से होता है और डाइजेशन आसान होता है।

यह भी पढ़ें-आंतो में जमी गंदगी निकलेगी बाहर और डाइजेशन होगा दुरुस्त, करें ये 10 काम

curd for gut health

  • खाने में दही जैसे प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। इससे हेल्दी गट फ्लोरा मेंटेन होता है, डाइजेशन अच्छा होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • इसके अलावा, अदरक भी डाइजेशन को सुधारने और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती है।
  • आंवला शरीर को डिटॉक्स करने और गट हेल्थ को सुधारने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- पेट की गैस और बदबूदार फार्ट्स को कम कर सकता है यह देसी नुस्खा

पेट की गैस और ब्लोटिंग को कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP