शहद में मिलाकर खाएंगी ये चीजें तो मिलेंगे कई फायदे  

हर घर की रसोई में सबसे आसानी से मिलने वाली सामग्रियों में से एक शहद होता है। यह खाने का स्वाद और सेहत को तो बेहतर बनाता है। सभी लोगों को आहार में शहद को शामिल करना चाहिए। 

know the benefits of using various honey combinations in hindi

शहद खाने से हमारे शरीर को एंटीडिप्रेसेंट, एंटी कॉन्वेलसेंट और एंटी-ऑक्सीडेंट्स वाले लाभ मिलते हैं। घावों को भरने में मदद करने से लेकर गले की खराश को दूर करने तक, त्वचा-बालों और पाचन स्वास्थ्य के लिए भी शहद हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। नूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन किरण कुकरेजा ने हमें यह बताया है कि शहद में मिलाकर आपको कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए जिससे आपका शरीर स्वस्थ रह सकता है।

1) लहसुन

various honey combinations

अगर आप सुबह-सुबह लहसुन और शहद को एक सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने से ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। यह शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है क्योंकि लहसुन में विटामिन बी-6, विटामिन-सी, फाइबर, प्रोटीन और मैग्‍नींज आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं और शहद के साथ खाने से शरीर को एंटीमाइक्रोबियल गुण भी मिलते हैं।

2) नींबू

डाइटिशियन किरण के अनुसार, अगर आप वजन घटाना चाहती हैं तो शहद और नींबू सबसे ज्यादा असरदार घरेलू उपाय है। सुबह खाली पेट गुनगुने या हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम हो सकता है। 1 गिलास पानी में आधा नींबू और 1 छोटी चम्मच शहद मिलाकर पी लीजिए। अगर आपको नींबू के साथ शहद का सेवन करने का मन नहीं करता है, तो आप सिर्फ शहद और गर्म पानी भी पी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: सिर्फ 1 चम्‍मच शहद इन 20 बीमारियों को करता है दूर

3)शहद और अदरक

खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो आप शहद के साथ अदरक का सेवन कर सकती हैं। अगर आप सोने से पहले अदरक के रस की कुछ बूंदे एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएंगी तो खांसी से आपको राहत मिल सकती है। शहद और अदरक दोनों के अपने अलग-अलग स्वास्थ्य लाभ हैं। इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यही कारण है कि यह हमारे पाचन के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आपको बहुत अधिक पेट दर्द होता है तो इससे राहत पाने के लिए इन दोनों चीजों का सेवन करना बेहद लाभकारी होता है।

इसके अलावा अगर आप शहद और दालचीनी वाली चाय पिएंगी तो उससे शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको शहद और दालचीनी का साथ सेवन करना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit-freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP