दोपहर में लंच के बाद लें नींद की झपकी, मिलेंगे कई फायदे

लंच के बाद दोपहर में नींद की झपकी, असल में सेहत के लिए अच्छी मानी जाती है। आज के इस आर्टिकल में एक्पर्ट से जानिए कि दोपहर की नींद कितनी जरूरी है और इससे क्या फायदे होते हैं।

nap after lunch is good or bad

बचपन में अक्सर हमें मम्मी-पापा और घर के बड़े दोपहर में खाना खाने के बाद कुछ देर सोने की सलाह देते थे। उस वक्त हमें ऐसा करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था क्योंकि बचपन में खेल-कूद से कहां मन भरता है। इसलिए बचपन में दोपहर वाली नींद अच्छी नहीं लगती थी। बड़े होने के बाद हमें दोपहर की नींद या लंच के बाद कुछ देर का आराम अच्छा तो लगता है लेकिन इसके लिए समय नहीं मिल पाता है। ऑफिस हो या घर, कुछ लोगों को लंच के बाद हल्की सी झपकी लेने की आदत होती है। इस आदत की वजह से कई बार शर्मिंदगी भी उठानी पड़ती है।

क्या आप जानते हैं कि दोपहर में लंच के बाद झपकी लेना हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है? इससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। दोपहर की नींद से आपको पूरा लाभ मिलें, इसके लिए जरूरी है कि आप दोपहर की नींद सही तरह से लें। आप सोच रहे होंगे कि भला नींद का भी कोई सही तरीका होता है ? तो आपको बता दें कि नींद का भी सही तरीका होता है।

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बारे में जानकारी शेयर की है। आज के इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानते हैं कि लंच के बाद दोपहर में कुछ देर झपकी लेना कितना जरूरी है। इससे हमारे शरीर को क्या फायदे होते हैं और इसका सही तरीका क्या है ?

power nap after lunch

लंच के बाद नींद के फायदे

  • दोपहर की नींद दिल के लिए अच्छी होती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें हाई बीपी की प्रॉब्लम है या फिर जिन्हें पहले दिल से जुड़ी कोई परेशानी हो चुकी है।
  • दोपहर की नींद से हार्मोनल बैलेंस सही होता है। डायबिटीज, पीसीओडी और थायरॉइड के पेशेंट्स को लंच के बाद झपकी जरूर लेनी चाहिए।
  • इससे डाइजेशन भी सुधरता है। इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम, अपच, एक्ने और डैंड्रफ के लिए दोपहर की झपकी फायदेमंद है।
  • कई बार ऐसा लगता है कि दोपहर में झपकी लेने से रात को नींद नहीं आएगी पर ऐसा नहीं है। दोपहर में झपकी लेने से रात को अच्छी नींद आती है। अगर आपको नींद ना आने की समस्या है, आप अक्सर ट्रैवल करते हैं तो आपके लिए लंच के बाद की झपकी बहुत अच्छी है।
  • किसी भी तरह की बीमारी या वर्कआउट के बाद आपको थकान महसूस हो रही है तो इससे रिकवरी जल्दी होती है।
  • इससे वजन भी कम होता है।

ये है सही तरीका

sleep after lunch advantages

  • इस सब फायदों के लिए दोपहर की इस झपकी को सही तरह से लेना बहुत जरूरी है। आइए इस बारे में जानते हैं।
  • लंच के तुरंत बाद झपकी लेनी चाहिए। ऐसा नहीं कि आप लंच करने से 1-2 घंटे बाद नींद लेने की सोचें।
  • सबसे पहले वामकुक्षी मतलब अपनी बाईं करवट(बाईं करवट सोने के फायदे) पर लेट जाएं।
  • फीटल पोजीशन यानी की बेबी पोजीशन में लेटें।
  • 10-30 मिनट की झपकी लें।
  • अगर आप की उम्र कम है या आपकी उम्र बहुत ज्यादा है और आप बीमार हैं तो 90 मिनट तक की झपकी ले सकते हैं।
  • दोपहर की नींद का सही समय 1-3 बजे के बीच है।

यह भी पढ़ें-बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये 20 उपाय

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

यह भी पढ़ें-चाय की पत्ती में हैं अद्भुत फायदे मगर भूलकर भी ना करें ये गलती

क्या बिल्कुल नहीं करना है ?

  • शाम को 4-7 के बीच झपकी बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।
  • लंच के बाद चाय,कॉफी (स्किन के लिए कॉफी), सिगरेट और चॉकलेट ना लें।
  • सोने से पहले फोन का इस्तेमाल ना करें।
  • दोपहर की नींद लेनी है तो एक बार में 30 मिनट से ज्यादा झपकी ना लें।
  • टीवी ऑन करके ना सोएं।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP