भारतीय लोग प्रतिदिन चाय का सेवन करते ही है। कुछ लोग दूध वाली चाय पीते हैं तो कुछ लोग अपने पसंद की चाय पीते है। चाय कई वैरायटी के साथ बनाई जाती है। चाय की पत्ती के कई अद्भुत फायदे होते है। ऐसे में हमारे एक्सपर्ट डॉक्टर योगेश ने हमे चाय से होने वाले नुकसान के बारें में भी बताया है। चलिए जानते है चाय से जुड़े किन चीजों को भूलकर भी नही करना चाहिए।
हमारे एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप चाय को सही तरीके से नही पीते है तो आपको 4 भयंकर बीमारियां हो सकती हैं। भले चाय पीने के कई फायदे होते हैं लेकिन इससे होने वाले कई नुकसान भी होता है। ऐसे में आपको हमारे एक्सपर्ट बताने वाले है कि चाय को किस तरीके से पीना चाहिए ताकि आपको किसी बीमारी का सामना ना करना पड़े।
कई लोग चाय उतारने के बाद तुरंत उसे पीने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नही करना चाहिए। चाय पीने से खाने की नली और पेट का कैंसर भी हो सकता है, जो कि सिर्फ ज्यादा गर्म चाय पीने से होते हैं। ऐसे में आपको चाय बनने के करीब 5 मिनट के बाद ही चाय पीना चाहिए। अगर आप भी चाय गर्म पीना का शौक रखती हैं तो आपको ध्यान रखना चाहिए।(सुबह पिएंगी ये स्पेशल चाय की 1 प्याली तो त्वचा होगी बेदाग)
इसी भी पढ़ें-आखिर भारतवासी क्यों करते हैं चाय से सबसे ज्यादा प्यार?
अगर आप चाय का सेवन ज्यादा करती हैं तो आपको गैस हो सकता है। चाय में कैफीन पाया जाता है, इसकी वजह से पेट में गैस बनता है। ऐसे में चाय आपको खाली पेट नही पीना चाहिए बेशक आप पानी ही पीकर क्यों ना चाय का सेवन करें लेकिन खाली पेट सेवन नही करना चाहिए।
इसी भी पढ़ें -सुबह चाय के साथ खाते हैं रस्क? जान लें ये नुकसान
ज्यादा चाय पीने से नींद कम हो जाती हैं। नींद पूरी न होने के कारण आपको तनाव, स्किन प्रॉब्लम जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको चाय ज्यादा नही पीना चाहिए। चाय केपत्तीके कई फायदे होते है लेकिन अगर आप इसका सेवन ज्यादा करती हैं तो यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
यह विडियो भी देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
pic credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।