बचपन से ही आपने शायद अपनी दादी-नानी से नाभि में तेल लगाने के फायदों के बारे में सुना होगा, जैसे फटे होंठों को ठीक करना या पेट दर्द से राहत दिलाना। यह सच है कि नाभि में तेल लगाकर आप कई छोटी-बड़ी समस्याओं से निजात पा सकती हैं। नाभि में तेल लगाने के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि शरीर में कई ऐसे जरूरी अंग हैं, जहां रात को सोने से पहले तेल लगाने से सेहत में अद्भुत सुधार हो सकता है?
यह एक ऐसा आसान और नेचुरल उपाय है, जिसे अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप कई बीमारियों से बच सकती हैं और हेल्दी जीवन जी सकती हैं। फर्टिलिटी और योग एक्सपर्ट अपेक्षा सीरिया भी इस बात पर जोर देती हैं कि यह आदत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। वह खुद भी इस रूटीन को फॉलो करती हैं। तो आइए, जानते हैं रात को बिस्तर पर जाने से पहले शरीर के किन 3 अंगों पर तेल लगाना चाहिए और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
नाभि या बेली बटन पर तेल लगाने के फायदे
नाभि शरीर का केंद्र बिंदु है और इसे "जीवन का मूल" भी कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में तेल लगाने से शरीर की कई अंदरूनी समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। वर्जिन कोकोनट ऑयल इस जगह के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- नाभि में तेल लगाने से डाइजेशन मजबूत होता है। यह कब्ज, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है।
- तेल लगाने से पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है, जिससे शरीर के अंगों को पर्याप्त पोषण मिलता है।
- यह जोड़ों, पीरियड्स और पेट के दर्द को कम करता है।
- रेगुलर तेल लगाने से आंखों की रोशनी सही रहती है और ड्राईनेस भी कम होती है।
- यह त्वचा को नमी देता है, सॉफ्ट बनाता है और मुहांसों जैसी समस्याओं में फायदेमंद है।
- यह फटे होंठों को नमी देता है।
नाभि या बेली बटन पर तेल कैसे लगाएं?
- रात को सोने से पहले 2 से 3 बूंदें वर्जिन कोकोनट ऑयल अपनी नाभि में डालें।
- तेल डालने के बाद हल्के हाथों से कुछ देर तक नाभि के चारों ओर मसाज करें, ताकि तेल त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
- इसे पूरी रात लगा रहने दें।
दोनों नथुनों में तेल लगाने के फायदे
नाक हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम का प्रवेश द्वार है, इसलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। नथुनों में तेल लगाने की क्रिया को आयुर्वेद में नस्य कहते हैं और यह रेस्पिरेटरी से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर है।
- यह अनिद्रा को कम करने और गहरी नींद लाने में मदद करता है और नर्वस को शांत करता है।
- रेगुलर नस्य से धूल और अन्य एनर्जी कारणों से होने वाली एलर्जी और साइनस की समस्याओं से बचाव होता है।
- यह नाक के मार्ग को साफ करता है, ड्राईनेस दूर करता है और बंद नाक को खोलता है, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।
- आयुर्वेद के अनुसार, नस्य आंखों की हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है।
- यह ब्रेन को शांत करता है और तनाव और चिंता को कम करता है।
दोनों नथुनों में तेल कैसे लगाएं?
- रात को सोने से पहले 1 से 2 बूंदें वर्जिन कोकोनट ऑयल अपनी दोनों नाक के नथुनों में डालें।
- तेल डालने के बाद गहरी सांस लें ताकि तेल अंदर तक जा सके।
उंगलियों के पोरों पर तेल लगाने के फायदे
हमारे हाथों और पैरों की उंगलियों के पोर शरीर के कई जरूरी नर्वस प्वाइंट्स से जुड़े होते हैं। इन पर तेल लगाने से शरीर को आराम मिलता है और कई फायदे मिलते हैं।
- उंगलियों के पोरों पर तेल लगाने से नर्व शांत होती हैं, जिससे तनाव और चिंता कम होती है।
- इससे आपको ज्यादा रिलैक्स महसूस होता है और नींद की क्वालिटी में सुधार होता है।
- हाथों की त्वचा को नमी देता है, जिससे वह मुलायम और चिकने बने रहते हैं।
- यह उंगलियों और हाथों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे सुन्नपन या झुनझुनी जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- तेल लगाने से नाखून और क्यूटिकल्स हेल्दी रहते हैं, जिससे ड्राईनेस कम होती है और वह टूटने से बचते हैं।
- यह पूरी रात शरीर को रिलैक्स करता है, जिससे आप सुबह तरोताजा महसूस करती हैं।
उंगलियों के पोरों पर तेल कैसे लगाएं?
- रात को सोने से पहले तेल की कुछ बूंदें अपनी हाथों की उंगलियों के पोरों पर लगाएं।
- फिर अच्छी तरह से रगड़ें।
- ध्यान रखें कि तेल उंगलियों के नाखूनों और क्यूटिकल्स पर भी लगे।
इन 3 अंगों पर रात को सोने से पहले वर्जिन नारियल तेल लगाने से आप कई बीमारियों को खुद से दूर रख सकती हैं। इससे आपकी हेल्थ में भी सुधार होगा। इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं और खुद ही इसके जादुई फायदे महसूस करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों