उम्र बढ़ने के साथ, बीपी और शुगर जैसी बीमारियां अक्सर लोगों को घेर लेती हैं। हालांकि, आज के वक्त में कम उम्र में भी लोग इन बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। शुगर और बीपी दोनों को कंट्रोल करने के लिए, दवाइयों के साथ लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। ये ऐसी हेल्थ कंडीशन्स है, जिन्हें रिवर्स करना आमतौर पर पॉसिबल नहीं होता है और दवाइयों के सहारे इन्हें मैनेज किया जाता है। बात अगर हाई बीपी या हाइपरटेंशन की करें, तो जब रक्त का दबाव धमनियों की दीवारों पर बढ़ जाता है, तो इसके कारण हृदय को रक्त पंप करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है और इसके कारण बीपी हाई रहने लगता है। हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए, खान-पान और आदतों में बदलाव जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकती हैं। इस बारे में इसे आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि लहसुन को डाइट में शामिल करने से बीपी कंट्रोल होता है। यह एंजियोटेंसिन को बाधित करके, ब्लड को आसानी से फ्लो होने में मदद करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप सब्जियों में लहसुन का तड़का लगाएं या खाली पेट इसकी 1-2 कली चबाएं।
बीपी को कंट्रोल करने में कई प्राणायाम भी मदद करते हैं। इनमें अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम शामिल हैं। इसके साथ ही ओम का उच्चारण करें। इन सभी चीजों से कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, बीपी कंट्रोल होता है और नींद भी अच्छी आती है।
डॉक्टर का कहना है कि बढ़ा हुआ वजन भी हाइपरटेंशन का एक मुख्य कारण है। इसलिए, दिन में कम से कम 30-45 मिनट की वॉक करें ताकि वजन कम हो। इससे बीपी भी कंट्रोल रहेगा।
यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं ये 3 ड्रिंक्स, हार्ट भी रहता है हेल्दी
शाम की चाय की जगह गुड़हल और शंखपुष्पी के फूल की चाय पिएं। नॉर्मल चाय में मौजूद कैफीन बीपी को बढ़ा सकता है और इससे नींद आने में भी मुश्किल होती है। वहीं, गुहड़ल और शंखपुष्पी दोनों की तासीर ठंडी होती है और इनमें कैफीन नहीं होता है। ये बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हैं।
यह विडियो भी देखें
अर्जुन की छाल में मौजूद तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। सोते समय इसे दूध में मिलाकर या पानी में उबालकर पिएं। इससे ब्लड वेसल्स को आराम मिलता है। यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है ब्लड प्रेशर चेक करने का सही तरीका? गलत तरीके से मापने पर रीडिंग में आ सकती है गड़बड़
बुजुर्गों में हाई बीपी को मैनेज करने में ये आयुर्वेदिक टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपका बीपी हाई या लो रहता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसका सेहत पर बुरा असर हो सकता है।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।