सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा होती है। कई लोग इस दौरान उपवास भी रखते हैं। आपको तो मालूम ही है, कि उपवास रखना धार्मिक के साथ ही शारीरिक तौर पर भी फायदेमंद है। लेकिन अगर फास्ट में कुछ गलतियां की जाए, तो सेहत पर असर पड़ सकता है। हम न चाहते हुए भी ये 5 गलतियां करते ही करते हैं। आज हम आपको उन 5 गलतियों के बारे में बताएंगे जिससे आपको बचना चाहिए। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा जानकारी साझा कर रही हैं
उपवास के दौरान लोग पानी पीने से बचते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन नहीं मिलता है, जिसके चलते थकान, कब्ज और किडनी पर दबाव जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। पूरे दिन नारियल पानी, हर्बल चाय पीते रहें। इससे शरीर को जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स मिलता रहेगा।
View this post on Instagram
हम में से बहुत लोग भूख को दबाने के लिए चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं, जो कि एक गलत आदत है। कैफीन का अधिक सेवन एसिडिटी, बेचैनी बढ़ाता है और शरीर को डिहाइड्रेट कर सकता है। इसकी जगह पर आप तुलसी, सौंफ या अदरक की चाय पिएं।
व्रत में अक्सर लोग सिर्फ आलू और साबूदाना का सेवन करते हैं। ये कार्ब्स दे सकते हैं, लेकिन इसमें प्रोटीन और फाइबर की कमी होती है। इससे पेट फूलने, गैस और अचानक शुगर गिरने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डाइट में चौलाई, समा, अमरनाथ जैसे विकल्पों को शामिल करें।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-16 घंटे की फास्टिंग करने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं?
उपवास के दौरान प्रोटीन का सेवन न करने से मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है और मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है। प्रोटीन के लिए आप पनीर, नट्स, बीज का सेवन करें।
रात के दौरान अचानक से हेवी भोजन कर लेना बड़ी गलती हो सकती है। इससे एसिडिटी बढ़ सकती है और इंसुलिन का स्तर तेजी से बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं वजन चेक करने का सही समय और तरीका क्या है? चलिए डाइटिशियन से पूछ लेते हैं
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।