herzindagi
image

दाल बनाती हैं, तो इन दो गलतियों को करने से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे प्रोटीन का पावरहाउस बोला जाता है, लेकिन दाल बनाते वक्त की गई कुछ गलतियों के कारण इससे नुकसान हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 14:24 IST

दाल हम भारतीयों के थाली का एक अहम हिस्सा है। इसके बिना खाना अधूरा -अधूरा सा लगता है। वहीं यह प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत है। इसमें प्रोटीन के अलावा भाइबर सहित और भी कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन अक्सर लोग दाल बनाते समय दो गलतियां करते हैं, जिससे दाल का पूरा पूरा फायदा भी नहीं मिल पाता है और सेहत को कुछ नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

दाल पकाते वक्त न करें ये दो गलतियां

पहली गलती

बहुत सारे लोग दाल बनाने से पहले भिगोते नहीं हैं। सीधे धोकर कुकर में डाल देते हैं। लेकिन, ऐसा करने से बचना चाहिए। आप 20 मिनट के लिए ही दाल सोक जरूर करें।

2 (6)

दरअसल दाल में कुछ एंटी न्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड रिमूव हो जाते हैं। फाइटिक एसिड शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकते हैं, जिससे दाल का पूरा पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।

दूसरी गलती

1 (16)

अक्सर दाल बनाते वक्त झाग बनने लगता है और लोग इसे हटाते नहीं है। इससे भी सेहत को नुकसान होता है। इसे ऐसे समझ सकते हैं, कि दाल में खास प्रकार के तत्व होते हैं, जिसे सपोनिन्स कहा जाता है।  जब दाल पानी के संपर्क में आकर उबलती है, तो यह सपोनिन्स घुल जाते हैं और उबलते वक्त हवा को अपने अंदर फंसा लेते हैं। इसी प्रक्रिया से झाग बनता है।

यह भी पढ़ें-ऑफिस में 1-2 घंटा बीतते ही होने लगती है थकान? इन 5 टिप्स को करें फॉलो, नहीं होगा बर्नआउट

यह शरीर के लिए हानिकारक होता है, इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। अगर लगातार इसे खाया जाए, तो इससे गैस और सूजन हो सकता है। कुछ लोगों को एसिडिटी और हार्टबर्न की शिकायत हो जाती है।

यह भी पढ़ें-बच्चे को पहनाती हैं क्रॉक्स? एक्सपर्ट से जान लें नुकसान

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

यह विडियो भी देखें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik, shutterstocks

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।