Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

इंसुलिन हाई होने पर नजर आते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

इंसुलिन हाई होने से कई तरह की दिक्कत होने लगती है। लेकिन बहुत लोगों को इसका पता ही नहीं चल पाता है। हम आपको इसके कुछ संकेत बता रहे हैं, जिससे आप बिना टेस्ट के ही समझ पाएंगी कि आपका इंसुलिन हाई है। 
Updated:- 2025-07-14, 15:01 IST
image

हम सबके दिमाग में एक बात बैठ गई है, कि जब डॉक्टर ब्लड टेस्ट करवाएं,तभी शरीर में किसी गड़बड़ी और बीमारी का पता लगेगा। और बात भी सही है, नॉर्मल लोगों के लिए यह एक तरीका बीमारी को समझने का। लेकिन सच तो यह कि हमारा शरीर अक्सर हमें पहले ही बताना शुरू कर देता है, कि हमारे शरीर में क्या गड़बड़ है। बात जब हाई इंसुलिन की आती है, हमारा शरीर कुछ खास तरह के संकेत देता है। अगर इसपर ध्यान न दिया जाए, तो ये प्री डायबिटीज ,टाइप 2 और दिल की बीमारियों जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं।  तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं, कि अगर शरीर में इंसुलिन हाई हो जाए, हमारा शरीर कैसे बताता है। डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

इंसुलिन हाई होने पर नजर आते हैं ये लक्षण

एक्सपर्ट के मुताबिक इंसुलिन हाई होने पर शरीर के कुछ हिस्सों पर पिगमेंटेशन होने लगता है। आपने गौर किया होगा कि गर्दन के पीछे काला मखमली धब्बा हो जाता है, जो अक्सर दिखने में मैल जैसा लगताहै। इसके साथ ही यह पिगमेंटेशन अंडरआर्म्स में भी दिखाई देता है। इंसुलिन का स्तर शरीर में बढ़ने पर अकन्थोसिस निगरिकन्स की समस्या हो जाती है, जिससे त्वचा काली और मोटी नजर आने लगती है। अगर ऐसा हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए आप हर उपाय कर रहे हों, फिर भी यह कंट्रोल में ना आए, तो हाई इंसुलिन एक बड़ी वजह हो सकता है। यह बदलाव आपके दिल की बीमारियों के खतरे को काफी बढ़ा देते हैं।

पीसीओडी हो गया है, तो यह हाई इंसुलिन का सबसे बड़ा संकेत होता है। अगर आप अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ना, खासकर पेट के आसपास,  जैसी दिक्कतों का अनुभव कर रही हैं, तो यह भी हाई इंसुलिन का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आपके होंठों के किनारों में दरार पड़ जाती है? जानें कारण और बचाव

high insulin symptoms (2)

फैटी लिवर से परेशान हैं, तो यह भी हाई इंसुलिन का संकेत हो सकता है। जब आपका शरीर इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी हो जाता है, तो लिवर खून में मौजूद ज्यादा ग्लूकोज को फैट में बदलना शुरू कर देता है, जिससे नॉन अल्कोहल फैटी लिवर रोग हो जाता है।

अनियंत्रित क्रेविंग, खासकर हर वक्त मीठा, तला भुना जंक खाने का मन करता है, तो यह आपकी सिर्फ इच्छा नहीं है। अक्सर ऐसा हाई इंसुलिन में होता है।

यह भी पढ़ें-जिम में क्यों आता है हार्ट अटैक?एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।