भागदौड़ भरी जिंदगी में नींद न आना महिलाओं की आम समस्या बन चुकी है। अगर आप भी रात में करवटें बदलती रहती हैं और आपको नींद की गोलियों का सहारा लेना पड़ता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा पुराना और असरदार नुस्खा बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है। इसके बारे में हमें ग्लोबल होलिस्टिक हेल्थ गुरु और स्पिरिचुअल लाइफ कोच, डॉक्टर मिकी मेहता बता रहे हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि आयुर्वेद में माना जाता है कि हमारी नाभि शरीर का एक बहुत ही खास हिस्सा है, जो हजारों नसों से जुड़ा हुआ है। इसमें वेगस नस भी शामिल है, जो हमारे दिमाग को शांत करती है और नर्वस सिस्टम को आराम देती है। नाभि पर सही चीज लगाकर मालिश करने से यह सीधे आपके शरीर को शांत होने और गहरी, सुकून भरी नींद में जाने का संकेत देती है।
नींंद के लिए नाभि पर लगाएं यह जादुई पेस्ट
यह नुस्खा पूरी तरह से नेचुरल है और इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं है। यह नींद की गोलियों की तरह आपको जबरदस्ती सुलाता नहीं है, बल्कि आपके शरीर को नेचुरली आराम देता है।
पेस्ट बनाने की सामग्री
- शुद्ध गाय का घी (हो सके तो A2 घी)- 1 चम्मच
- जायफल- एक चुटकी
- जावित्री- एक चुटकी
- कुछ केसर के धागे (अगर उपलब्ध हो)
पेस्ट बनाने और लगाने का तरीका
- एक कटोरी में शुद्ध गाय का घी लें।
- इसमें एक चुटकी जायफल और एक चुटकी जावित्री मिलाएं।
- अगर आपके पास केसर है, तो इसके कुछ धागे भी इसमें मिला दें।
- इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट की कुछ बूंदें अपनी नाभि पर डालें।
- इसे कुछ मिनट तक लगा रहने दें।
- अब, अपनी उंगली से क्लॉकवाइज हल्के हाथों से नाभि पर मालिश करें।
यह आसान सा तरीका आपके शरीर को आराम देने और गहरी नींद के लिए तैयार करने में मदद करेगा।
नींद लाने वाले पेस्ट के फायदे
इस पेस्ट में इस्तेमाल की गई हर एक चीज के अपने खास फायदे हैं।
- A2 घी- A2 गाय का घी अपनी शुद्धता और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें ऐसे विशेष गुण होते हैं, जो शरीर और दिमाग को शांत करते हैं और डाइजेशन को भी सुधारते हैं, जिससे रात में अच्छी नींद आती है।
- जायफल- जायफल में नेचुरल तत्व मिरिस्टिसिन होता है। यह नर्वस सिस्टम को शांत करता है और अनिद्रा को दूर करता है। इसे कम मात्रा में इस्तेमाल करने से नींद अच्छी आती है।
- जावित्री- जावित्री जायफल के पेड़ का ही एक हिस्सा है। इसमें भी शांत करने वाले गुण होते हैं और यह शरीर के तनाव को कम करता है, जिससे गहरी नींद आती है।
- केसर- केसर को पारंपरिक रूप से मूड को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह दिमाग को शांत करके नींद की क्वालिटी को सुधारता है।
यह नुस्खा सिर्फ अच्छी नींद ही नहीं, बल्कि हीरे जैसी सेहत भी देता है। नींद की गोलियों के बजाय इस पुराने और असरदार तरीके को अपनाकर देखिए, आपको निश्चित रूप से लेटते ही नींद आ जाएगी।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों