एंग्जायटी और स्ट्रेस कम करने के लिए करें यह काम

अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस बात को हम सभी मानते हैं और फॉलो भी करते हैं। लेकिन सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी मेंटल हेल्थ का ख्याल रखना जरूरी होता है। आजकल मेंटल हेल्थ के कारण काफी तरह की खबरें हम लगभग रोजाना ही सुनते हैं।
हालांकि, भागा-दौड़ी भरे जीवन में स्ट्रेस और एंग्जायटी होना आम बात है, लेकिन इससे अपने आप को बचाकर रखना उतना ही जरूरी है। इसके लिए डॉ चित्रा आनंद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक आसान सी टिप को शेयर किया। इसे फॉलो करके आप मानसिक तौर से अपना ख्याल रख पाएंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरी जानकारी-
View this post on Instagram
क्यों होता है स्ट्रेस और एंग्जायटी?
- आजकल यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक में देखी जा रही है। वहीं यह ज्यादा सोचने के कारण और ज्यादा डिजिटल या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण भी होने लगा है। हालांकि, मानसिक तनाव के कई और भी कारण हो सकते हैं, जिससे आपको टेंशन हो सकती है।
- गलत खान-पान के कारण भी हम हेल्दी महसूस नहीं करते हैं और इसके कारण भी मानसिक तनाव हो सकता है।
- बड़ों में यह समस्या कामकाज या किसी फैमिली प्रॉब्लम के कारण भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: तनाव को दूर करने के लिए रोज करें ये 2 योगासन
कैसे करें एंग्जायटी और स्ट्रेस से बचाव?
- मानसिक तनाव को कम करने के लिए आप अपने आप को जितना हो सके उतना बिजी रखें।
- इसके अलावा आप किसी फिजिकल एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं।
- ऐसा करने से आप जल्द ही थककर सो जाएंगे और ज्यादा सोचने से भी बचे रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवर ईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं
स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने के लिए क्या करें?

- स्ट्रेस लेवल और एंग्जायटी को कम करने के लिए आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 बार सांस एक साथ लें और इसके बाद 1 बार सांस बाहर की तरफ छोड़ें।
- ऐसा करने से यह आपके दिमाग के ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम में एक सिग्नल भेजता है, जिससे स्ट्रेस हॉर्मोन कण्ट्रोल होने लगते हैं।
- इस तरह आप 5 से 6 बार करें। धीरे-धीरे यह आपके स्ट्रेस लेवल को कम करता है और दिमाग में शांति लाने का काम करता है।
- इस तरह से रोजाना इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने से आपका स्ट्रेस लेवल और एंग्जायटी कण्ट्रोल आसानी से होने लगेगा।
अगर आपको मेंटल हेल्थ से जुड़ी ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।