Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

Constipation Remedies: हर दूसरे दिन हो जाती है कब्ज और पेट नहीं होता साफ, इन 10 कामों को करने से खुलकर आएगी पॉटी

अगर आपका पेट रोज सुबह खुलकर साफ नहीं होता है, पॉटी नहीं आती है और हर दूसरे दिन कब्ज आपको परेशान करती है, तो डाइटिशियन के बताए इन 10 कामों को करने से आपको फायदा होगा।
Updated:- 2025-10-09, 01:19 IST
image

लंबे समय तक कब्ज रहना खराब गट हेल्थ की निशानी है। अगर आप रोज सुबह टॉयलट जाती हैं लेकिन पेट साफ होना आपके लिए किसी चैलेंज से कम नहीं होता है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोग पेट साफ करने के लिए दवाइयों का सिरप की मदद लेते हैं लेकिन इनका लंबे समय तक सेवन डाइजेशन के लिए नुकसानदेह होता है। ऐसे में बाउल मूवमेंट का सही होना और रोजाना खुलकर पॉटी आना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तो आपको नेचुरल तरीकों से कब्ज को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। यहां हम आपको 10 ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो पेट साफ करने में आपकी मदद करेंगे और इनसे कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है, बल्कि डाइजेशन से जुड़ी अन्य दिक्कतें भी दूर होती हैं। इस बारे में सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

कब्ज दूर करने में काम आएंगे ये 10 टिप्स, जरूर करें फॉलो

  • खाली पेट नींबू-पानी पीना भी पेट साफ करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और अन्य एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
  • नींबू-पानी डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है और कब्ज दूर करता है।
  • अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो रात को सोते समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो पेट साफ करने में मदद करते हैं।

banana for gut health

  • रोजाना दही और केले का सेवन भी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में आराम देता है और इससे कब्ज दूर होती है।
  • अगर आपको कब्ज रहती है, तो सूखे आलूबुखारे का सेवन करें। इसमें फाइबर और अन्य कई ऐसे कंपाउड्स होते हैं, जो मल को मुलायम करके आसानी से बाहर निकालते हैं।
  • जिन लोगों को कब्ज की दिक्कत रहती है, उन्हें रोजाना 1 किवी का सेवन करना चाहिए। यह कब्ज को दूर करने और डाइजेशन को सुधारने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

ginger for indigestion

  • अगर आपको कब्ज है, जो दिन में एक बार अदरक और सौंफ का पानी पिएं। यह भी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण का काम करता है।
  • दिनभर पानी अधिक मात्रा में पिएं और हो सके तो गुनगुना पानी पिएं। इससे मल कड़ा नहीं होता है।
  • अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो रात के वक्त भारी खाना न खाएं। रात के समय सूप या सलाद लें।
  • जिन लोगों को पॉटी खुलकर नहीं आती है, वे रात को गुनगुने पानी के साथ 1 टीस्पून भुनी हुई अजवाइन और काला नमक भी ले सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें- हेल्दी गट हेल्दी लाइफ: कब्ज, ब्लोटिंग और गैस की होगी छुट्टी, पाचन को सुधारने के आसान उपाय आयुर्वेद से जानें

 

अगर आपको कब्ज परेशान करती है, तो इन 10 टिप्स को जरूर आजमाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।