Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

आंतों को सड़ा सकता है अंदर जमा मल, जानें रोज पॉटी न आने से किन बीमारियों का हो सकता है खतरा

सेहतमंद रहने के लिए पेट का रोज सुबह खुलकर साफ होना बहुत जरूरी है। कब्ज रहना, खराब गट हेल्थ की निशानी है। अगर आपका पेट रोज साफ नहीं होता है, तो कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।
Updated:- 2025-08-19, 23:52 IST
image

अगर आपका पेट रोज सुबह ठीक से साफ नहीं होता है, दो-दो दिन तक आपको पॉटी नहीं आती है, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आंतों में मल सड़ रहा है। कब्ज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण, पेट साफ होने में मुश्किल आती है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं। पेट में गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज बने रहना इस बात की निशानी है कि आपकी डाइट में फाइबर कम है और आप हेल्दी रूटीन फॉलो नहीं कर रही हैं। रोजाना पेट साफ न होने से शरीर कहीं बीमारियों से घिर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

रोज पेट साफ न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां

  • जब पेट खुलकर साफ नहीं होता है, तो सुबह पॉटी करते वक्त अधिक जोर लगाना पड़ता है। इसके कारण बवासीर हो सकती है।
  • कई मामलों में लोगों को पेट साफ करते वक्त तेज दर्द और ब्लीडिंग भी हो सकती है। दरअसल, कब्ज की वजह से मल कठोर हो जाता है और इसे बाहर निकालने में मुश्किल होती है।

constipation home remedies

  • लंबे वक्त तक बवासीर रहने की वजह से एनल फिशर की दिक्कत हो सकती है। इस कंडीशन में मल त्याग करते वक्त, दर्द, जलन, खुजली और खून आना जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
  • आंतों में जमा मल के कारण, ब्लोटिंग और गैस हो सकती है। इसकी वजह से अक्सर लोगों को भूख नहीं लगती है और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी हो सकती है।
  • कब्ज की वजह से स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं। दरअसल, आंतों की गंदगी और शरीर में जमा टॉक्सिन्स के कारण, स्किन पर एक्ने, रैशेज और दाग-धब्बे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

reasons of constipation

  • अगर आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो पेरिटोनिटिनस की दिक्कत हो सकती है। यह एक बीमारी है, जिसमें पेट के अंदर की परत में इंफ्लेमेशन आ जाता है। इसकी वजह से पेट फूलना, उल्टी आना, भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
  • पेट साफ न होने के कारण डायवर्टिकुलाइटिस हो सकता है। इसमें आंतों की दीवारों पर संक्रमण फैल जाता है और आंतों में सूजन आ जाती है।

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह पॉटी आने में होती है मुश्किल और बनी रहती है कब्ज, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए यह देसी चूर्ण...खुलकर साफ होगा पेट

 

एक्सपर्ट का कहना है कि रोज पेट साफ न होने से शरीर कई बीमारियों से घिर सकता है। ऐसे में पेट का सही से साफ होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।