Tue Sep 22, 2026 | Updated 10:30 PM IST

हार्मोनल बैलेंस के लिए इन 5 चीजों से बनाएं दूरी

हार्मोनल इंबैलेंस का असर महिलाओं के वजन, मूड, नींद और यहां तक कि सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को छोड़ना जरूरी है।
Updated:- 2024-05-01, 13:30 IST
What can I drink to balance my hormones

Hormonal Imbalance: महिलाओं के सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स के साथ हार्मोन्स का संतुलित होना भी जरूरी है। हार्मोनल इंबैलेंस महिलाओं के शरीर को कई तरह से प्रभावित करता है। इसका असलग महिलाओं के वजन, स्किन, मूड, पीरियड्स, डाइजेशन और यहां तक कि सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। हार्मोनल इंबैलेंस के कई कारण हो सकते हैं। जहां कुछ अच्छी आदतें हार्मोन्स को बैलेंस करने में मदद करती हैं। वहीं, रोजमर्रा की जिंदगी में हम कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हार्मोन्स के अंसुतलन के लिए जिम्मेदार होती हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से PCOS, थायराइड समेत कई हेल्थ कंडीशन्स भी हो सकती हैं। शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ चीजों को छोड़ना जरूरी है। यहां हम 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो हार्मोनल बैलेंस का कारण हैं और इनसे दूरी बनाकर आप सेहतमंद रह सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। नंदिनी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

स्ट्रेस से बनाएं दूरी

how can i lower stress hormone level

हम जानते हैं कि स्ट्रेस लेना कई बार हमारे हाथ में नहीं होता है। हम सभी किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहते हैं। अधिक तनाव, शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस का कारण बन सकता है। ज्यादा स्ट्रेस की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का उत्पादन अधिक होता है। इससे नींद आने में मुश्किल और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके कारण शरीर के अन्य हार्मोन्स भी प्रभावित होते हैं।

एक्सरसाइज न करना

हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। अगर आप अपने रूटीन में एक्सरसाइज योगा या अन्य किसी फिजिकल एक्टिविटी को शामिल नहीं करती हैं, तो इसकी वजह से भी शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। 

गट हेल्थ पर ध्यान न देना

gut health and hormones

गट हेल्थ और हार्मोन्स का सीधा संबंध है। जब गट हेल्थ ठीक नहीं होती है और डाइजेशन खराब होता है तो शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है। खान-पान सही न होना, अधिक दवाईयों को सेवन समेत कई ऐसे कारण हैं, जो गट हेल्थ को खराब करते हैं और फिर हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बनते हैं। इस पर ध्यान देना जरूरी है।

पानी कम मात्रा में पीना

शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए पानी की सही मात्रा जरूरी है। अगर आप कम पानी पीती हैं, तो इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है और शरीर के फंक्शन्स व हार्मोन्स के प्रोडक्शन पर इसका असर होता है। खासकर, गर्मियों में आपको शरीर को हाइड्रेट रखने का खासा ध्यान रखना चाहिए।

नींद पूरी न होना

अगर आपके सोने और जगने का समय सही नहीं है, आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो इसका असर आपको मूड, वजन, डाइजेशन और हार्मोनल बैलेंस पर भी होता है। हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है। 

  

यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलैंस के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को करें फॉलो

हार्मोनल बैलेंस के लिए महिलाओं को ये 5 चीजें छोड़ देनी चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलेंस के लिए महिलाएं रूटीन में करें ये बदलाव

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।