Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:49 AM IST

बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने के लिए करें ये 3 काम

शरीर में सूजन के कारण भी मोटापा बढ़ता है। ऐसे में आप ये 3 उपायों को अपनाकर शरीर से इंफ्लेमेशन को फ्लश आउट कर सकते हैं।
Updated:- 2025-01-25, 16:26 IST
image

आजकल बढ़ते तनाल, खराब खानपान और जीवनशैली के कारण इंफ्लेमेशन यानी की सूजन एक आम समस्या बन चुकी है। इंफ्लेमेशन के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समसायएं पैदा हो सकती है। कई बार हम काफी मोटे दिखाई देते हैं, हमे लगता है कि हमारे शरीर में चर्बी बढ़ गई है, लेकिन यह इंफ्लेमेशन भी हो सकता है। हाल ही में एक्ट्रेस विद्या बालन ने इस बात का जिक्र भी किया था, जिसके बाद एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट काफी ज्यादा चर्चा में आ गई।

वहीं, एक्सपर्ट बताती हैं कि बहुत ऐसे लोग हैं जो बिना जाने ही ऐसे कई नुस्खे और डाइट को फॉलो करने लगे हैं, जो की सही नहीं है। किसी भी नतीजे पर जंप करने से पहले आपको समझना चाहिए कि क्या आपको यह समस्या है भी या नहीं।

एक्सपर्ट बताती हैं कि जब शरीर में इंफ्लेमेशन होती है, तो इसके कई लक्षण नजर आते हैं। यदी आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं, जोड़ों में दर्द, थकावट, हमेशा ब्लोटिंग के साथ सूजन बनी रहती है , तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन है। इसके अलावा, आप इंफ्लेमेशन से बचना चाहते हैं, तो आप एक्सपर्ट के बताए तीन टिप्स को डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं।

शरीर से इंफ्लेमेशन दूर करने के लिए क्या करें?

inflammation

एक्सपर्ट बताती हैं कि आपको सिल्वर के गिलास में रखे हुए पानी को पीना चाहिए। चांदी में विशेष गुण होते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं।

अपनी डाइट में काली मिर्च और हल्दी शामिल करें। दोनों ही नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी पदार्थ हैं। यह शरीर के अंदर सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नष्ट करने में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें-कुछ खाते वक्त अगर गले में अटक जाए तो क्या करना चाहिए?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by NutritionScienceAainaSinghal (@nutritionscienceaainasinghal)


नींद का शरीर में इंफ्लेमेशन पर सीधा प्रभाव पड़ता है । जब आप सही मात्रा में नींद लेते हैं, यानी कि आप 8 घंटे सोते हैं तो आपके शरीर की सेल्स और टिश्यूज रीजेनरेट करती है। ऐसे में आप हर रोज पूरी 8 घंटे की नींद लें, सही समय पर सोएं और जागें।

यह भी पढ़ें-इन 5 कारणों की वजह से उड़ सकती है रातों की नींद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।