Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

इन 5 कारणों की वजह से उड़ सकती है रातों की नींद

क्या आपको भी रात में अच्छी नींद नहीं आती है? नींद तो आती है लेकिन बीच-बीच में आंख खुल जाती है? अगर हां तो आपको इन 5 कारणों पर ध्यान देना चाहिए।
Updated:- 2025-01-22, 18:33 IST
image

अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है। इससे हमारी शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छी बनी रहती है।  हालांकि, कुछ आदतें हमारी नींद में खलल डाल सकती हैं। अगर आप भी रातों को सही से नहीं सो पाते हैं तो आपको इन पांच कारणों पर ध्यान देना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

इन 5 कारणों की वजह से उड़ सकती है रातों की नींद

things that interfere with sleep

अगर आपकी डाइट में चीनी की ज्यादा मात्रा है और प्रोसेस्ड फूड शामिल है, तो आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। बहुत ज्यादा चीनी आपके ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देती है, जिससे नींद में रुकावट आ सकती है। ऊर्जा का असंतुलन हो सकता है।

इसके अलावा शराब पीने से भी नींद में खलल पड़ सकती है। यह गहरी और आरामदायक नींद लेने से रोकती है। यह नींद के नेचुरल साइकिल को प्रभावित करती है, जिससे आप बार-बार जाग सकते हैं।

अगर आप सोने से पहले बहुत भूखे हैं तो आपके नींद में खलल पड़ सकती है। खाली पेट सोने से शरीर को ऊर्जा मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे नींद लेने में परेशानी होती है।

अगर आपने दोपहर के बाद कैफ़ीन वाली चीजों का सेवन किया है, तो यह नींद को प्रभावित कर सकता है। कैफीन, जो कॉफी, चाय, चॉकलेट में पाया जाता है।  शरीर को सतर्क रखता है, इससे सोने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए जितना हो सके दिन में कैफीन का सेवन कम करें।

इसे भी पढ़ें-लिवर और पेट को साफ करते हैं ये 5 फल, आप भी डाइट में शामिल करना न भूलें

what interfere with sleep

सोने से पहले अगर आपने बहुत ज्यादा पेट भरकर के खाना खा लिया है, तो इससे पाचन क्रिया बाधित हो सकती है। खाना पचाने में समय लगता है, तो नींद में रुकावट आ सकती है। इसके अलावा आपको बदहजमी, पेट में जलन हो सकती है। इससे भी नींद में दिक्कत हो सकती है। बेहतर होगा कि खाने से पहले हल्का भोजन करें और सोने से तीन घंटे पहले ही भोजन करें, ताकि पाचन प्रक्रिया ठीक प्रकार से काम करे।

इसे भी पढ़ें-क्या ठंड में बढ़ जाती है लूज मोशन की समस्या? एक्सपर्ट से जानें हेल्दी रहने के टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।