Sat Oct 10, 2026 | Updated 02:07 AM IST

सुबह के वक्त खुद को एक्टिवेट करने के लिए करें ये तीन काम

सुबह आप उठ तो जाते हैं लेकिन उठने के बाद देर तक आलस बना रहता है तो आप इन टिप्स से खुद को एक्टिवेट कर सकते हैं।
Updated:- 2024-11-07, 18:17 IST
image

बह आंख खुलते ही आमतौर पर लोगों को आलस आता है। कुछ लोग उठ भी जाते हैं तो सुस्ती छाई रहती है। अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो हम आपको तीन तरीके बता रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद को सुबह के वक्त एक्टिवेट कर सकते हैं। यह कुछ प्राकृतिक और स्वस्थ आदतें हैं जो ना आपको ताजगी का एहसास कराती हैं, बल्कि आपको पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं सुबह खुद को एक्टिवेट करने के लिए हमें कौन सी चीज करनी चाहिए। इस बारे में जानकारी दे रही हैं एक्सपर्ट लवनीत बत्रा

सुबह के वक्त खुद को एक्टिवेट करने के लिए करें ये तीन काम

HYDRATE YOURSELF

शरीर को हाइड्रेट करें

शरीर को एनर्जेटिक और एक्टिवेट करने के लिए आप सुबह ब्रश करते ही गुनगुना पानी जरूर पिएं, इससे शरीर हाइड्रेट होगा तो आपके अंदर से ताजगी आएगी। दिनभर आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। इससे पाचन तंत्र उत्तेजित होगा।

कॉफी-चाय स्किप करें

बहुत सारे लोग सुबह उठते ही कॉफी पीते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैफीन होता है जिससे आपको शुरु शुरु में ताजगी का एहसास तो होगा लेकिन धीरे-धीरे आपकी ऊर्जा के स्तर को गिरा सकता है। क्योंकि यह शरीर को डिहाइड्रेट करता है।

सूरज की रोशनी में बैठें

सुबह आप जब भी उठें, सूरज की रोशनी में थोड़ी देर जरूर बैठें । सूरज की रोशनी से शरीर और मस्तिष्क पर अच्छा असर पड़ता है। सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ावा मिलता है। आप ध्यान देंगे कि जब आप सूरज की रोशनी के संपर्क में आएंगे उसके बाद ही आप हल्का और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। आप पूरी तरह से रिचार्ज हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें-हर महीने पीरियड के दिनों में पेट दर्द करता है परेशान? इन 3 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

स्ट्रेचिंग और मेडिटेशन

close-up-kid-meditating-mat_23-2149101612

खुद को एक्टिवेट करने का एक और बेहतर तरीका है कि आप सुबह उठने के बाद थोड़ी ही देर हल्की-फुल्की ही एक्सरसाइज जरूर करें। मेडिटेशन भी करें, इससे मानसिक स्थिति को शांति मिलती है। मांसपेशियां लचीली होती है। रक्त का संचार बेहतर होता है। इससे आपका आलस दूर हो सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर शरीर देने लगा है ऐसे संकेत, तो समझिए कैंसर देने वाला है दस्तक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।