herzindagi
flawless skin home remedies

Glowing Skin Remedies : रात में फेस पर लगाकर सोएं ये 3 चीजें, 1 हफ्ते में मिल सकता है ग्लोइंग त्वचा

Night skin care tips: अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और चमकदार देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको तीन ऐसी घरेलू चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको आप रात में लगाकर सो सकती हैं। इसके बाद सुबह आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-20, 19:44 IST

हर लड़की अपने चेहरे की स्किन को फ्लॉलेस देखना चाहती है। इसके लिए वो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का भी सहारा लेती हैं, लेकिन इसके बाद भी कभी-कभी स्किन बेजान नजर आती है। फेस की स्किन पर जरा सा स्पॉट आने पर हमारा पूरा लुक खराब हो जाता है। जिसके चलते हमें फेस की स्किन का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इसके लिए कुछ लोग घरेलू तरीकों का भी सहारा लेते हैं। इन उपायों को करने से हमारे पैसे भी बच जाते हैं और स्किन पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आपने सुना होगा नाइट में किसी भी चीज को फेस पर लगाने पर वो ज्यादा असर करती है। ऐसे में नाइट स्किन केयर काफी असरकारी होता है। इसी के चलते आज हम आपको तीन ऐसी घरेलू चीजों के नाम बताने जा रहे हैं। जिनको यदि आप लगातार एक हफ्ते तक फेस पर लगाती हैं तो आपकी स्किन एकदम ग्लो करने लग जाएगी। इस उपाय को दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया है। ऐसे में आप इस नाइट स्किन केयर रूटीन को फॉलो करके अपनी स्किन को बेदाग बना सकती हैं।

चेहरे को ग्लोइंग बनाने की आवश्यक सामग्री

बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कांच की कटोरी लेनी है।
  • इसमें आपको एक चम्मच नारियल का तेल डालना है।

2

  • फिर इसमें आप एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
  • अब आपको रात में सोने से पहले अपने फेस को फेस वॉश से धोना है।
  • फेस को अच्छी तरह पोंछकर आपको कच्चा दूध हथेली पर लेना है।

ये भी पढ़ें: How To Look Young : 40 की उम्र में दिखें 35 की, इन 3 चीजों को करें अपने मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में शामिल

skin care routine

  • इसके बाद आपको हल्के हाथों से करीब 5 मिनट तक पूरे फेस पर मसाज करनी है।
  • अब वेट टिशू की मदद से पूरा फेस क्लीन कर लेना है।
  • फिर एलोवेरा और नारियल तेल का मिश्रण लेकर उसे फेस पर अप्लाई करना है।
  • अच्छी तरह मसाज कर लेने के बाद इसे रातभर लगा रहने दें।
  • सुबह उठकर अपने फेस को नार्मल पानी से वॉश कर लेना है।
  • यदि आप एक हफ्ते तक इस रूटीन को फॉलो करती हैं तो आपकी स्किन चमक उठेगी। 

ये भी पढ़ें: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहिए? फॉलो करें ये मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।