Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

हर महीने पीरियड के दिनों में पेट दर्द करता है परेशान? इन 3 घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत

पीरियड्स के दिनों में होने वाले तेज दर्द की वजह से अगर आप रूटीन के काम नहीं कर पाती हैं, तुरंत राहत पाने के लिए अक्सर पेनकिलर्स का सहारा लेती हैं, तो आपको इन घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए।
Updated:- 2024-11-06, 19:10 IST
image

Period Pain Relief: पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द होता है। कई बार दर्द की वजह से महिलाएं अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाती हैं और तुरंत राहत पाने के लिए पेनकिलर्स लेती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार 3-5 दिन की साइकिल के दौरान, महिलाओं को बहुत तेज दर्द होता है। ऐसे में ओवर-द-काउंटर मेडिसिन के बजाय, आपको कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिए। कई बार यह दर्द पेट के साथ कमर और पैरों में भी होता है। अक्सर महिलाएं इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन, बता दें कि पीरियड के दिनों में होने वाला दर्द सेहत से जुड़े कई बड़े इशारे देता है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं, जो पीरियड पेन में राहत देने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

अदरक और तुलसी की चाय

gimger tea for weight loss
पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए, आप अदरक और तुलसी की चाय पी सकती हैं। ये दोनों ही चीजें दर्द में आराम पहुंचाती हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अदरक और तुलसी की चाय पीने से पेट की मसल्स रिलैक्स होती हैं। इससे डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। पीरियड क्रैम्प्स में आराम के साथ, इस चाय को पीने से शरीर में कहीं भी होने वाला दर्द कम हो सकता है। एक कप पानी में आधा इंच अदरक और 5-7 तुलसी की पत्तियों को उबालें। इसे छान लें। इसे आप दिन में 2 बार पी सकती हैं।

अजवाइन और गुड़ का काढ़ा

पीरियड दर्द में राहत पहुंचाने में अजवाइन और गुड़ का काढ़ा आपकी मदद कर सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे पीरियड पेन, उल्टी, ब्लोटिंग और गैस जैसी दिक्कतें दूर होती हैं। अजवाइन और गुड़ का काढ़ा पीने से इन दिनों में थकान भी नहीं होती है और ब्लड फ्लो भी सही बना रहता है। 2 छोटे चम्मच अजवाइन को 1 टुकड़े गुड़ के साथ डेढ़ कप पानी में आधा रह जाने तक उबालें। इसे छानकर दिन में 1 बार पिएं।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है तेज दर्द? पेनकिलर नहीं इस देसी नुस्खे से करें दूर

दालचीनी के तेल से मसाज

dalchini tea for pcod
पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने में दालचीनी का तेल मदद कर सकता है। यह तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इससे यूट्रस में होने वाले कॉन्ट्रैक्शन में आराम मिलता है और दर्द कम होता है। यह सूजन को भी कम करता है। दालचीनी के तेल की कुछ बूंदों से पेट के निचले हिस्से में मसाज करें।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द को कम कर सकता है नानी मां का बताया यह लड्डू

 

पीरियड के दिनों में अगर आपको बहुत अधिक दर्द होता है, तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।