पीरियड के दर्द को अब कहें बाय-बाय! क्रैम्प्स कम करने के लिए आजमाएं ये 3 नु्स्खे

पीरियड्स का दर्द हर महीने अगर आपका हाल बेहाल कर देता है और बिना पेनकिलर लिए आपको आराम नहीं मिलता है, तो एक्सपर्ट के बताए ये 3 नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
image

पीरियड के दर्द से तुरंत राहत कैसे पाएं?
पीरियड में बहुत ज्यादा दर्द होने पर क्या करना चाहिए?
पीरियड के दर्द को कैसे कम करें?
ये सवाल लगभग हर महिला के हैं। पीरियड पेन लगभग हर दूसरी महिला की परेशानी की वजह है। इन दिनों में होने वाला तेज दर्द हर महीने महिलाओं का हाल बेहाल कर देता है और कई बार तो ऐसा लगता है मानो जान ही निकल रही है।
अगर आप भी पीरियड के दर्द को कम करने के आसान उपाय जानना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट की बताई चीजों को कुछ खास तरीके से डाइट में शामिल करने से न केवल क्रैम्प्स कम होंगे, बल्कि इन दिनों की मुश्किल भी आसान होगी। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

अजवाइन, हल्दी और घी का सेवन

  • घी का सेवन पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करता है। घी में हेल्दी फैट्स और ब्यूरेटिक एसिड होता है। यह पीरियड को आसान बनाता है।
  • घी, हार्मोन्स को बैलेंस करने, पीरियड्स को नियमित बनाने और कब्ज दूर करने में मदद करता है।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है। इसकी तासीर गर्म होती है और इसमें एंटी-स्पासमोडिक गुण होते हैं। यह पीरियड्स के दिनों में पेट और कमर की मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करती है।

haldi for fatty liver

हल्दी में कर्क्युमिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है और इसमें दर्द को नेचुरली कम करने के गुण पाए जाते हैं। हल्दी, पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को भी कम करती है।
हल्दी ब्लड फ्लो को सुधारने और मूड स्विंग्स को कम करने का भी काम करती है।

सेंधा नमक के साथ अदरक वाली चाय

  • अदरक में जिंजरॉल होता है। यह नेचुरली दर्द को कम कर सकता है और इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
  • अदरक, डाइजेशन को सुधारती है, हार्मोन्स को बैलेंस करती है, पीरियड्स को नियमित कर सकती है और साथ ही इससे तनाव भी कम होता है।
  • सेंधा नमक में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो पीरियड पेन को कम कर सकते हैं। इनसे मांसपेशियों को आराम मिलता है।
  • यह गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है।

यह भी पढ़ें-पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द कर देता है हाल बेहाल, तो अपनाएं यह सबसे ताकतवर नुस्खा...5 मिनट में मिल सकता है आराम

अजवाइन के साथ कैमोमाइल टी

chamomile tea for stress

  • कैमोमाइल टी और अजवाइन दोनों में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह चाय पीरियड्स के दर्द को कम कर सकती है।
  • कैमोमाइल चाय में एपिजेनिन होता है। यह मूड को बेहतर बना सकती है।
  • कैमोमाइल चाय से अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है। अजवाइन, पीरियड्स के दिनों में होने वाली गैस को भी कम करती है। यह चाय इंफ्लेमेशन को भी कम करती है और दर्द में आराम देती है।

यह भी पढ़ें- पीरियड का दर्द हर महीने जान निकाल देता है? पेनकिलर नहीं, ये 4 उपाय कर सकते हैं महिलाओं की मदद


पीरियड पेन को कम करने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। इन्हें एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP