पीरियड्स के दिनों में दर्द से हाल हो जाता है बेहाल, तो इस देसी ड्रिंक को पिएं और देखें कमाल

अगर हर महीने पीरियड का दर्द आपको बेहाल कर देता है और पेट पकड़कर बैठने की नौबत आ जाती है, तो आपको इस देसी ड्रिंक को पीना चाहिए। इससे पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिल सकता है।
image

गायनेकोलॉजिस्ट का कहना है कि इन दिनों में बहुत तेज दर्द होना भी सही नहीं है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। इसके पीछे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिन पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये बड़ी बीमारी का रूप ले सकती हैं। अगर हर महीने पीरियड का दर्द आपको बेहाल कर देता है और पेट पकड़कर बैठने की नौबत आ जाती है, तो आपको इस देसी ड्रिंक को पीना चाहिए। इससे पीरियड क्रैम्प्स में आराम मिल सकता है। यह जानकारी डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

पीरियड के दर्द में राहत पहुंचा सकती है यह देसी ड्रिंक

what foods reduce period pain

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक न केवल पीरियड क्रैम्प्स को कम कर सकती है, बल्कि इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, गट हेल्थ में सुधार होता है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
  • इस चाय में धनिये के बीज, सौंफ, जीरा, मेथी, हल्दी और अदरक का इस्तेमाल होता है और ये सभी चीजें हार्मोन्स को बैलेंस करने और दर्द को कम करने का काम करती हैं।
  • धनिये के बीज, शरीर में वॉटर रिटेंशन कम करते हैं और इससे पित्त भी शांत होता है। इन बीजों से शरीर को अंदर से ठंडक भी मिलती है। इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं, जो क्रैम्प्स को कम कर सकते हैं।
  • सौंफ भी दर्द को कम करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने का काम करती है। जीरे से डाइजेशन में सुधार होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • हल्दी भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह नेचुरल पेन किलर का काम कर सकती है। इससे पीरियड्स रेगुलर होते हैं।
  • अदरक से यूट्रस को गर्मी मिलती है और दर्द में भी आराम होता है।

यह भी पढ़ें- 'क्या अनियमित पीरियड्स के साथ मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?'...अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

पीरियड पेन को कम करने के लिए घर पर बनाएं यह ड्रिंक

ginger for digestion and gas

  • आपको 1 टीस्पून जीरा, सौंफ, धनिया और मेथी दाना लेना है।
  • इसमें आधा इंच अदरक और चौथाई टीस्पून हल्दी डालें।
  • इन सब चीजों को 1 गिलास पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें
  • इसे आपको दिन में 1-2 बार पीना है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द कर देता है हाल बेहाल, तो अपनाएं यह सबसे ताकतवर नुस्खा...5 मिनट में मिल सकता है आराम


पीरियड के दर्द को कम करने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। हालांकि, अगर आपको लंबे समय से पीरियड पेन परेशान कर रहा है और इसे मैनेज करना हर महीने चैलेंजिंग होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके पीछे कुछ हेल्थ कंडीशन्स हो सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP