पीरियड का दर्द हर महीने जान निकाल देता है? पेनकिलर नहीं, ये 4 उपाय कर सकते हैं महिलाओं की मदद

पीरियड्स का दर्द एक ऐसी समस्या है, जिससे हर महीने ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं परेशान रहती हैं। इस दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए वे अक्सर पेनकिलर का सहारा लेती हैं। लेकिन, हर बार दर्द की गोलियां लेना कोई परमानेंट समाधान नहीं है। यदि आप नेचुरल और जड़ से खत्म होने वाला उपाय चाहती हैं, तो आयुर्वेद में इसका बेहतरीन जवाब मौजूद है।
इस विषय पर, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड 'द कदंब ट्री' की फाउंडर और BAMS डॉक्टर दीक्षा भावसार ने हमें कुछ असरदार आयुर्वेदिक उपाय बताए हैं, जो पीरियड्स के दर्द के नेचुरली शांत करने में मदद करेंगे।
कैस्टर ऑयल की सिंकाई
- सदियों से आयुर्वेद में दर्द और सूजन के लिए कैस्टर ऑयल इस्तेमाल होता रहा है।

- यह सूजन को कम करता है और पेल्विक में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
- यह पेल्विक मसल्स को रिलैक्स करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
- पीरियड्स पेन को नेचुरली कम करता है।
- पीरियड्स के दौरान, पेट के निचले हिस्से पर इसे लगाकर सिंकाई करने से आराम मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड का दर्द दूर करने के लिए रामबाण है आयुर्वेदिक वैद्य का बताया यह नुस्खा, पेनकिलर की नहीं पड़ेगी जरूरत
अजवाइन का पानी
- अजवाइन रसोई में मौजूद एक अद्भुत औषधि है, जो पेट से जुड़ी हर समस्या का समाधान करती है।
- यह ऐंठन और ब्लोटिंग की समस्या से तुरंत राहत देती है।
- आयुर्वेद के अनुसार, अजवाइन वात दोष को शांत करती है, जो दर्द के लिए जिम्मेदार होता है।
- एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें और इसे हल्का गर्म करके सिप-सिप करके पिएं।
भीगी हुई मेथी का पानी
- मेथी का पानी नेचुरल उपाय है, जो हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है।

- यह सूजन को कम करता है और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखता है।
- मेथी यूट्रस की ऐंठन को शांत करती है और पीरियड्स को सही करती है।
- रात-भर एक चम्मच मेथी को गर्म पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं।
हींग का पानी
- हींग अपने वात और कफ को बैलेंस करने वाले गुणों के कारण जानी जाती है।
- यह दर्द को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में काफी असरदार है।
- यह डाइजेशन को भी सही रखता है और शरीर में भारीपन और सूजन को भी कम करता है।
- एक चुटकी हींग को गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी
इन उपायों से आप भी पीरियड पेन से राहत पा सकती हैं। लेकिन, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये सभी उपाय पीरियड के दर्द को कम करने में मददगार हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका दर्द बहुत ज्यादा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।