herzindagi
image

क्या आपके पीरियड क्रैम्प्स को भी लोग समझते हैं बहाना? उन्हें पढ़वा दीजिए यह नई रिसर्च

पीरियड क्रैम्प्स का लेवल सभी लड़कियों के लिए अलग-अलग हो सकता है। किसी के लिए पीरियड क्रैम्प्स इतने तेज भी हो सकते हैं कि रूटीन के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार पीरियड में होने वाले तेज दर्द के बारे में अगर आप किसी को बताएं तो लोग बहाना समझ लेते हैं। अगर आपके साथ कभी ऐसा हो, तो इस रिसर्च को उन्हें जरूर पढ़वाइएगा।  
Editorial
Updated:- 2025-09-19, 20:58 IST

पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाओं को कम तो कुछ को बहुत तेज दर्द होता है। ये दिन आमतौर पर सभी महिलाओं के लिए सामान्य से ज्यादा मुश्किल होते हैं लेकिन, कई महिलाओं के लिए इन दिनों में दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार दर्द इतना तेज होता है कि पेनकिलर लेने के बाद भी आराम नहीं आता है। अगर आप एक महिला हैं तो आपके साथ कभी न कभी जरूर ऐसा हुआ होगा कि आपने पीरियड पेन की शिकायत की हो और किसी ने उसे बहाने का नाम दे दिया हो या कई बार आपने ये सोचा हो कि मुझे पीरियड्स में इतना दर्द क्यों होता है जबकि किसी और को तो इतना नहीं होता है। चलिए, अब आपको इसका कारण समझा देते हैं, जिनका खुलासा एक रिसर्च में हुआ है तो आगे से अगर कोई आपके पीरियड पेन को मजाक या बहाना कहें तो उसे यह पढ़वा दीजिएगा।

पीरियड क्रैम्प्स हर किसी के लिए नहीं होते हैं एक जैसे, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

  • पीरियड क्रैम्प्स को लेकर साल 2025 में Molecular Pain जर्नल में एक रिसर्च पब्लिश हुई है, जिसमें पीरियड पेन के कारण, यह सभी लड़कियों के लिए क्यों अलग होते हैं और ये कितने गंभीर हो सकते हैं, इस बारे में कई जानकारी सामने आई हैं।
  • इस रिसर्च में बताया गया है कि पीरियड क्रैम्प्स सभी लड़कियों के लिए अलग हो सकते हैं। ऐसे में दर्द को लेकर तुलना करना या अगर किसी लड़की को दर्द कम हो रहा है तो यह मान लेना कि सभी को दर्द कम होता है, यह गलत है।

यह भी पढ़ें- डेट निकले 5 दिन हो गए, पर पीरियड्स नहीं आए? इस जादुई ड्रिंक से 1 दिन में आ जाएंगे

how much period pain is okay

  • पीरियड्स के दिनों में यूट्रस में कॉन्ट्रैक्शन होते हैं। इन दिनों गर्भाशय की परत यानी एंडोमेट्रियम टूटकर बाहर निकलती है और प्रॉस्टाग्लैंडिन्स नामक केमिकल्स रिलीज होते हैं। यूट्रस की मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन के लिए ये केमिकल्स जिम्मेदार होते हैं और इनकी कॉन्ट्रैक्शन के कारण ऑक्सीजन की कमी होती है और दर्द और ऐंठन होती है।

period pain relief ayurvedic drink

  • अभी तक सिर्फ इसी केमिकल को दर्द का जिम्मेदार माना जाता था लेकिन, अब रिसर्च में सामने आया है कि पीरियड्स के दौरान जो फ्ल्यूड निकलता है, उसमें 12-HETE और Platelet Activating Factor जैसे अणु होते हैं और इन्ही के कारण दर्द और सूजन होती है। कई बार यह दर्द इतना गंभीर भी हो सकता है कि पेनकिलर्स से भी आराम नहीं आता है।
  • हार्मोनल इंबैलेंस, स्ट्रेस और जेनेटिक कारणों का भी दर्द की तीव्रता पर असर होता है। वहीं, कई लड़कियों के शरीर में इस केमिकल और अणुओं का प्रभाव ज्यादा होता है, जिसके कारण उन्हें क्रैम्प्स अधिक होते हैं।

यह भी पढ़ें- पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

 

अगर आपको हर महीने पीरियड्स में तेज दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।