ट्रेन के डिब्बे पर लिखे H, A, B, M, S का क्या है मतलब? जानिए किस कोच में मिलती है कौन-सी सुविधा
-1765534413089.webp)
इंडिया में ज्यादातर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इससे सफर किफायती और आरामदायक भी रहता है। ट्रेन में कई तरह के कोच मौजूद रहते हैं। जब भी आप ट्रेन में टिकट बुक करती होंगी तो टिकट पर आपने सीट नंबर के साथ एक अक्षर भी लिखा हुआ जरूर देखा होगा। ये H, A, B, M या S जैसे अक्षर होते हैं। ऐसे में कई लोग ये देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं कि इसका मतलब आखिर क्या है?
लोग इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि आखिर उन्हें किस कोच में जाना है। ऐसे में अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं, तो हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

H का मतलब है फर्स्ट एसी (H Means First AC)
ट्रेन में अगर आपको H लिखा हुआ दिखे तो इसका मतलब होता है ये फर्स्ट क्लास एसी का कोच है। ये सबसे प्रीमियम और कंफर्टेबल क्लास होती है, लेकिन इसका फेयर सबसे ज्याद होता है। इसमें अलग-अलग केबिन बने होते हैं और दरवाजे के साथ पूरी प्राइवेसी मिलती है। इस कोच की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें अटेंडेंट की फैसिलिटी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Goa में नाइटलाइफ एंजॉय करने से पहले तुरंत नोट करें ये सेफ्टी टिप्स, छुट्टियां रहेंगी यादगार
A का मतलब सेकेंड एसी (A Means Second AC)
A का मतलब सेकंड एसी कोच हेोता है। ये भी फुली एसी क्लास होती है। हालांकि इस कोच में ऊपर और नीचे दोनों तरह की बर्थ होती हैं। कर्टेन, साफ-सफाई और आराम करने की सुविधाएं अच्छी होती हैं। इसका किराया थर्ड एसी से ज्यादा होता है।
B होता है थर्ड एसी (B- Third AC)
B का मतलब थर्ड एसी क्लास होता है। इसमें ऊपर और नीचे मिलाकर तीन बर्थ होती हैं। इस कोच में एसी की सुविधा तो रहती है लेकिन पर्दे नहीं होते है। ये सेकंड और फर्स्ट एसी से थोड़ी चीप होती है। मतलब इसका किराया थोड़ा कम होती है। यही कारण है कि इस कोच को लाेग ज्यादा पसंद करते हैं।
-1765534900040.jpg)
M का मतलब है थर्ड एसी इकोनॉमी (M- Third AC Economy)
कई लोग M देखकर कंफ्यूज हो जाते हैं, लेकिन इसका मतलब बहुत सिंपल है। M का मतलब है थर्ड एसी इकोनॉमी कोच होता है। इसमें भी एसी होता है, लेकिन सीटें ज्यादा होती हैं। देखा जाए तो नॉर्मल थर्ड एसी कोच में 72 सीट होती हैं, जबकि इकोनॉमी में करीब 83 बर्थ होती हैं। सीटें थोड़ी कॉम्पैक्ट होती हैं और स्पेस कम मिलता है। ये थर्ड एसी से थोड़ा कम आरामदायक होता है, लेकिन किराया भी कम होता है। कुछ ट्रेनों में ये कोच सेकंड और थर्ड एसी के मिक्स में भी लगाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Vande Bharat का महंगा टिकट देख न हों परेशान, बुकिंग करते समय करें ये एक काम, 300 रुपए कम हो जाएगा किराया
S का मतलब है स्लीपर क्लास (S- Sleeper Class)
S का मतलब तो ज्यादातर लोगाें को पता ही होता है। इसे स्लीपर क्लास कहा जाता है। इसमें ऊपर, बीच में और नीचे, कुल मिलाकर तीन बर्थ होती हैं। इसमें एसी की सुविधा तो नहीं होती है, लेकिन पंखे लगे होते हैं। इसका किराया सबसे कम हाेता है। ऐसे में मिडिल क्लास के ज्यादातर लोग इसी कोच में बुकिंग कराते हैं।
तो अगर कभी आपको टिकट पर कोच कोड देखकर कंफ्यूजन हो, तो इस गाइड से आसानी से समझा जा सकता है कि आपकी सीट किस क्लास में है और वहां कौन-कौन सी आपको फैसिलिटी मिलेगी। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।