इकोनॉमी की टिकट पर कैसे मिल सकता है फर्स्ट क्लास अपग्रेड? फ्लाइट अटेंडेंट ने शेयर किए सीक्रेट्स

क्या आपको पता है कि इकोनॉमी क्लास की सीट होने पर बिजनेस क्लास का मजा कैसे लिया जा सकता है? एक फ्लाइट अटेंडेंट ने इससे जुड़े सीक्रेट्स शेयर किए हैं। 

Shruti Dixit
How to upgrade to first class

क्या आपको पता है कि फ्री अपग्रेड कैसे लिया जा सकता है? ट्रैवल करते समय अगर फ्री अपग्रेड मिल जाए, तो क्या ही बात है। ट्रैवल करने की खुशी ऐसा होने पर दोगुनी हो जाएगी। चाहे ट्रेन हो या फिर प्लेन अगर किसी को फ्री अपग्रेड मिल जाए, तो अच्छा लगना स्वाभाविक है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी सुविधाएं आपको क्यों नहीं मिलती? दरअसल, फ्री अपग्रेड होने की भी कुछ कंडीशन होती हैं। कई मामलों में ये फ्लाइट स्टाफ के बिहेवियर पर निर्भर करता है।

फ्लाइट अटेंडेंट सिएरा मिस्ट (@cierra_mistt) ने इंस्टाग्राम पर इसी बात से जुड़े कुछ हैक्स शेयर किए हैं। उन्होंने बताया है कि ज्यादातर एयरलाइन स्टाफ वेल बिहेव्ड पैसेंजर्स को ही अपग्रेड करता है। चलिए आपको बताते हैं फ्लाइट में फ्री अपग्रेड पाने के कुछ हैक्स।

फ्लाइट में पीछे की सीट बुक करें

यह एक टेक्निकल इशू है। प्लेन में पीछे का हिस्सा बहुत भारी होता है। इसका कारण यह है कि इंजन का आधे से ज्यादा भार विंग्स के पीछे जाता है। इसी के साथ, सामान रखने के कम्पार्टमेंट्स भी पीछे की ओर ही वजन ढकेलते हैं। ऐसे में अगर फर्स्ट क्लास की सीटें खाली हैं, तो फ्लाइट स्टाफ कोशिश कर सकता है कि वो आपको फ्री अपग्रेड दे। पीछे की सीट्स को काफी हद तक खाली रखने की कोशिश की जाती है। अगर फर्स्ट क्लास या प्रीमियम इकोनॉमी बिल्कुल खाली है, तो बहुत गुंजाइश है कि अपग्रेड पीछे वाले यात्रियों को मिले।

travel hack to upgrade

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट लेने से पहले एयरपोर्ट पर बिल्कुल भी न करें ये काम

कुछ खाने को ऑफर करें

फ्लाइट अटेंडेंट्स और स्टाफ आपके खाने-पीने का ख्याल रखते हैं, लेकिन अगर कोई उनका ध्यान रखे, तो भी बेहतर है। उन्हें ये जेस्चर अच्छा लगता है। आपका अच्छा व्यवहार अच्छी सुविधा प्रदान कर सकता है।

आपका प्रोफेशन दिला सकता है अपग्रेड

नर्स, डॉक्टर, पैरामेडिकल, सेना के कर्मचारी या फिर विमान में काम करने वाले लोग अपने प्रोफेशन के जरिए भी अपग्रेड पा सकते हैं। आप अगर मेडिकल फील्ड से हैं, तो फ्लाइट अटेंडेंट को कह दें कि विमान में जरूरत पड़ने पर आपको बुलाया जाए। ऐसे लोग जो इमरजेंसी के हालात में मदद कर सकते हैं उन्हें कर्मचारी अपने आप अपग्रेड देने की कोशिश करते हैं।

मेडिकल इमरजेंसी में हो सकता है अपग्रेड

अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो बीमार है, जिसे बैठने में तकलीफ हो रही है, जो पूरे समझ में असहज महसूस कर रहा है उसे अपग्रेड मिल सकता है। अगर आपके साथ कोई मेडिकल इशू है, तो आप फ्लाइट अटेंडेंट से कहकर अपग्रेड करवा लें।

travel upgrade to first class

फ्लाइट से जुड़े अन्य ट्रैवल ट्रिक्स

सिएरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वो इस तरह के वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

उन्होंने कुछ दिन पहले चेक इन बैग को किस तरह से फ्लाइट में ले जाएं उस पर एक वीडियो शेयर किया था। सिएरा का कहना था कि अगर आपका बैग एक या दो किलो ही भारी है, तो कुछ भी ना करें। सिर्फ चेक इन की जगह उसे केबिन बैग में ले जाएं। फ्लाइट स्टाफ को भी पता होता है कि इस तरह की चीजें होती रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Cierra Mistt (@cierra_mistt)

इसे जरूर पढ़ें- फ्लाइट अटेंडेंट्स के बैग में हमेशा होती हैं ये 5 चीज़ें

आपको चेक इन करने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन सिर्फ 1-2 किलो भारी बैग आप आराम से अपने साथ ले जा सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।