सस्ते में पूरा राजस्थान घूमने का शानदार मौका, IRCTC के टूर पैकेज में ट्रेन टिकट और खाना-पीना से लेकर शाही महल में स्टे फ्री

IRCTC Rajasthan tour packages budget: देश में पश्चिमी भाग में स्थित राजस्थान एक ऐतिहासिक और खूबसूरत राज्य है। किसी जमाने में मुगल शासकों के अधीन रहा राजस्थान आज देश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र माना जाता है। गर्मी के दिनों में कम, लेकिन सर्दी और मानसून में यहां विश्व के हर कोने से पर्यटक पहुंचते हैं। अगर आप भी मानसून में राजस्थान की खूबसूरती को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो IRCTC 12 रात और 13 दिन घूमने का शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में जयपुर से लेकर पुष्कर, अजमेर आदि कई शहरों को एक्सप्लोर करना का मौका मिला रहा है। आइए इस टूर पैकज का किराया और मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में जानते हैं।
राजस्थान टूर पैकेज कब से शुरू हो रहा है? (Rajasthan tour package)
- राजस्थान टूर पैकेज का पूरा नाम 'रॉयल राजस्थान विद कंफर्म ट्रेन टिकट' है।
- यह टूर पैकेज 26 जुलाई से शुरू होने वाला है।
- इस टूर पैकेज का कोड EHR137 है।
- राजस्थान टूर पैकेज की शुरुआत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ही रही है।
- यह टूर पैकेज 12 रात और 13 दिन का है।
- इस टूर पैकेज के लिए ट्रेन संख्या 12307 निर्धारित है।
इसे भी पढ़ें: अगस्त में दोस्तों के संग देश की इन शानदार और मजेदार जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट, पूरा साल यादगार बन जाएगा
राजस्थान टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं (Rajasthan tour package facility)
- इस टूर पैकेज में 3 एसी में सफर करने का शानदार मौका मिलेगा।
- ट्रिप कॉस्ट में ही ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।
- टूर पैकेज में विला और रिसॉर्ट में स्टे करना का शानदार मौका मिलेगा।
- राजस्थान टूर पैकेज में जयपुर, अजमेर, पुष्कर, जोधपुर और उदयपुर जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका।
- ट्रिप में बच्चों को भी साथ में लेकर जा सकते हैं।
- कोलकाता के अलावा, आसनसोल, धनबाद और गया जैसे रेलवे स्टेशन से भी बोर्डिंग कर सकते हैं।
राजस्थान टूर पैकेज का किराया (Rajasthan tour package cost)
- अगर कोई सिंगल व्यक्ति टिकट बुक करता है, तो किराया 7,7300 रुपये है।
- 2 लोग एक साथ टिकट बुक करते हैं, तो किराया 41,100 रुपये है।
- अगर 3 लोग एक साथ टिकट बुक करते हैं, तो किराया 31,800 रुपये है।
- अगर आप 5-11 साल के बच्चे को साथ में लेकर जाना चाहते हैं और उसके लिए बेड चाहिए तो किराया 14,000 रुपये और बेड नहीं चाहिए, तो 9,950 रुपये है।
इसे भी पढ़ें: सावन में पशुपतिनाथ मंदिर जाने का सपना होगा पूरा! पटना से कम बजट नेपाल का ऐसे बनाएं A to Z प्लान
रॉयल राजस्थान विद कंफर्म ट्रेन टिकट टूर पैकेज कैसे बुक करें?
ओडिशा टूर पैकेज को आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आप आईआरसीटीसी टूरिज्म.कॉम (irctc tourism.com) की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकती हैं। इस टूर पैकेज में बारे में अधिक जानकारी के लिए 8595904074 या 8100829002 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।