ट्रेन के कोच और बोगी में क्या होता है अंतर? अभी भी दोनों को एक समझते हैं कई यात्री

ट्रेन के कोच और बोगी को लोग एक समझते हैं, उन्हें लगता है कि कोच का मतलब डिब्बा होता है, ऐसे में बोगी का मतलब भी डिब्बा है, इसलिए दोनों एक ही होगा। इसलिए कई बार लोग ट्रेन के कोच को बोगी कहकर ही संबोधित करते हैं। अगर आपको भी यह एक लगता है, तो यह गलत है, क्योंकि दोनों काफी अंतर है। जब ट्रेन गुजरती है, तो बाहर से हर डिब्बा एक जैसा ही दिखता है। इससे लोगों को लगता है कि बोगी और कोच भी एक ही चीज है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बोगी और कोच के बीच अंतर को विस्तार से जानकारी देंगे। इससे आप कभी बोगी और कोच को एक सामान नहीं समझेंगी।
कोच क्या होता है?
- कोच किसी ट्रेन का वह डिब्बा है, जिसमें आप बैठकर सफर करती हैं। कोच को आप डिब्बा कहकर संबोधित कर सकती हैं, क्योंकि दोनो एक ही है। ट्रेन में कई कोच होते हैं।
- इसमें जनरल कोच, स्लीपर कोच, एसी कोच (AC 3 Tier, AC 2 Tier, AC First Class) और चेयर कार।
- इन सभी को कोच कहा जाता है, लेकिन आप इसे बोगी नहीं कह सकते हैं।
- कोच के अंदर सीटें और बर्थ की सुविधाएं होती हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
बोगी क्या होता है?
बोगी शब्द का अर्थ है किसी कोच या डिब्बे से नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बोगी को पहियों वाला हिस्सा कहा जाता है। यह तकनीकी रूप वाला हिस्सा होता है।
ध्यान दें कि हर कोच के नीचे दो बोगियां लगी होती हैं, जिनमें पहिए और सस्पेंशन सिस्टम होते हैं, इसे ही बोगी कहते हैं। इसलिए, इसे कोच कहकर नहीं बुलाया जा सकता।
अगर इसे आप समझ नहीं पा रही हैं, तो आसान भाषा में कहें तो, बोगी को आप ट्रेन का चलने वाला हिस्सा समझ सकती हैं, जबकि कोच वह हिस्सा है जिसमें यात्री बैठते हैं, लेकिन बोगी में आप बैठ नहीं सकते।
इसे भी पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम
ट्रेन में कोच और डिब्बा एक होता है?
जी हां, आप कोच और डिब्बा समझ सकता है। कई लोगों को आपने बोलते हुए सुना होगा कि ट्रेन का AI डिब्बा कहां है? इससे उनका अर्थ कोच से होता है। वह इसे हिंदी में डिब्बा कहकर संबोधित करते हैं। हालांकि, कई लोग अभी भी कोच को बोगी कहकर बुलाते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।